फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said Before UP Vidhanmandal session members should come prepared and meaningful discussions on issues

यूपी विधानमंडल सत्र: CM बोले- सदस्यगण तैयारी से आएं, जनता के मुद्दों पर सार्थक चर्चा हो; सभी से सहयोग की अपील

Mon, 16 Dec 2024 10:49 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Dec 2024 10:49 AM IST
सार

UP Legislature session: यूपी विधानमंडल का सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले सीएम योगी ने कहा कि सभी लोग तैयारी से आएं। ताकि जनता के मुद्दों पर सार्थक चर्चा हो सके। उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की। 

विज्ञापन
CM Yogi said Before UP Vidhanmandal session members should come prepared and meaningful discussions on issues
यूपी विधानमंडल सत्र: CM बोले- सदस्यगण तैयारी से आएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा सत्र अत्यंत गौरव का क्षण है। कहा कि पीएम मोदी के विकसित भारत अभियान के साथ यूपी पूरी जी जान से जुड़ा है। विकसित भारत बनाने में यूपी अहम भूमिका निभा रहा है। आजादी के आंदोलन से लेकर आज तक यूपी देश को आगे बढ़ाने में सहयोगी है। 

विज्ञापन


यूपी विकास में निरंतर वृद्धि कर रहा है। विकास, सुरक्षा, समृद्धि ही नहीं आस्था और आधुनिकता का भी संगम आज उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। इसका रास्ता हमारे विधानमंडल से ही प्रारंभ होता है। सत्र के दौरान सरकार विधायी कार्य के साथ-साथ अनुपूरक बजट भी विधानमंडल के सामने आएगा। 

विज्ञापन

सरकार सभी का सहयोग और समर्थन चाहती है- सीएम

इसके अलावा सदस्यों के पास जनता और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे और सुझाव रखने का समय है। उन्होंने सभी सदस्यों (यानी पक्ष और विपक्ष) से अपील किया सभी लोग जनता और विकास के मुद्दों पर सार्थक चर्चा करें। एक ट्रिलियन की इकॉनमी को प्राप्त करने के बड़े अभियान में सहयोगी और भागीदार बनें। सरकार सभी का सहयोग और समर्थन चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी ने कहा कि सरकार सदन में नौजवानों, महिलाओं, किसानों, युवाओं, प्रदेश की समृद्धि व सुरक्षा के हित के सभी मुद्दों पर चर्चा को तैयार है। विधानमंडल सार्थक बहस का मंच बने। इसमें सबके सहयोग की अपेक्षा है। विपक्षी दलों के साथियों से भी आग्रह है कि वे तैयारी के साथ आएं। कहा कि सार्थक मुद्दों पर चर्चा से पूरे शीतकालीन सत्र को सुगमतापूर्वक संचालन की अपील करता हूं।  


कहा कि उत्तर प्रदेश का विधानमंडल दुनिया के किसी भी राज्य का सबसे बड़ा विधानमंडल है। उत्तर प्रदेश को केंद्र में रखकर अनेक स्वाधीनता संग्राम सेनानी देश की आजादी के अभियान के साथ जुड़े थे। उत्तर प्रदेश को अनेक क्रांतिकारियों की कर्मभूमि व जन्मभूमि होने का भी सौभाग्य प्राप्त है। 

सदन की कार्यवाही सुगमता के साथ संचालित हो

सीएम ने कहा कि इस सत्र में विधायी कार्य के साथ अनुपूरक बजट भी आएगा। इसके अलावा जनता व प्रदेश के विकास से जुड़े माननीय सदस्यों के महत्वपूर्ण सुझाव व मुद्दे भी सदन में रखे जाएंगे। मेरी सभी पक्षों से अपील है कि सदन की कार्यवाही सुगमता के साथ संचालित हो। 



कहा कि जनता व विकास से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हो। वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी को प्राप्त करने के लिए जिस बड़े अभियान को प्रदेश सरकार ने अपने हाथों में लिया है, उसे प्राप्त करने के महायज्ञ में सभी पक्ष भागीदार बनें। इस दृष्टि से सरकार सभी का सहयोग व समर्थन चाहती है। 

यह लोग रहे मौजूद

इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed