फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: After June 4, UP will be declared a mafia free state, rioters will have to pay fine

सीएम योगी बोले: 4 जून के बाद यूपी को माफिया मुक्त राज्य करेंगे घोषित, चुनाव बाद देश छोड़ देंगे राहुल गांधी

Sun, 12 May 2024 02:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 12 May 2024 02:18 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि माफिया की अवैध जमीनों पर अस्पताल और स्कूल बनाए जाएंगे। पहले चरण में माफिया को टारगेट किया जाएगा और दूसरे चरण में उनके गुर्गों की संपत्तियां भी जब्त की जाएगी।

विज्ञापन
CM Yogi said: After June 4, UP will be declared a mafia free state, rioters will have to pay fine
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि चार जून के बाद हमारी सरकार यूपी को माफिया मुक्त राज्य घोषित करने के लिए एक निश्चित कट-ऑफ तारीख देगी। उन्होंने कहा कि सभी माफिया नेताओं की तरफ से अर्जित संपत्तियों को जब्त किया जाएगा और गरीबों, अनाथों, महिला संरक्षण गृहों और दिव्यांगों के घरों के लिए आवंटित कर दिया जाएगी। सीएम योगी ने यह बड़ी घोषणा एक निजी टीवी चैनल में साक्षात्कार का दौरान कहीं। इस साक्षात्कार में सीएम योगी ने माफिया और विपक्षी नेताओं पर एक्शन को लेकर भी खुलकर जवाब दिया। 

विज्ञापन


माफिया की जमीनों पर बनेगा अस्पताल और स्कूल
सीएम योगी ने कहा कि माफिया की अवैध जमीनों पर अस्पताल और स्कूल बनाए जाएंगे। पहले चरण में माफिया को टारगेट किया जाएगा और दूसरे चरण में उनके गुर्गों की संपत्तियां भी जब्त की जाएगी। इसके लिए हमारी कार्य योजना भी तैयार है। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान से जुड़े सवाल का भी जवाब दिया। आजम खान की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि ये उस महाभारत परिवार के एक और "काका श्री" हैं। जब द्रौपदी का चीरहरण हो रहा था, तो दुर्योधन और दुशासन के सामने हर कोई चुप था। जैसी करनी वैसी भरनी (जैसा बोओगे, वैसा काटोगे) चाहे वह आजम खान हों या कोई माफिया सरगना। उन्होंने राज्य के विकास में बाधा डाली। इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


दंगाइयों पर चलेगा डंडा
एक सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा कि जो भी दंगा करेगा उस पर डंडा तो चलेगा ही। यूपी में दंगा करने वालों को सात पीढ़ी तक जुर्माना भरना होगा। आज प्रदेश की बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा कि अब एक अपराधी गले में तख्ती डालकर जान की भीख मांगने पर मजबूर है। हमने प्रदेश में एक भयमुक्त वातावरण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कयामत के दिन तक नहीं होगा गजवा-ए-हिंद
कुछ इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा गजवा-ए-हिंद के बारे में बोलने पर योगी ने कहा, कयामत के दिन तक गजवा-ए-हिंद नहीं होने वाला है। भारत, भारत ही रहेगा। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी के वोट जिहाद के आह्वान पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वोट के लिए जिहाद करेंगे तो जन्नत नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। पिछले 10 वर्षों के दौरान मोदी जी ने जाति और धर्म को किनारे रख के सभी को समान रूप से सामाजिक कल्याण की योजनाओं का लाभ दिया। जो लोग हमारे समाज का ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रहे हैं, वे कभी मुसलमानों के हितैषी नहीं हो सकते। वे हमेशा चाहेंगे कि मुसलमान लुंगी पहनें और दौड़ें।


4 जून का बाद राहुल के लिए बेगाना हो जाएगा देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि 4 जून के बाद इनको पूछने वाला कोई नहीं होगा। ये गाएंगे, 'चल उड़ जा रे पंछी, ये देश हुआ बेगाना'। योगी ने कहा कि राहुल मुझसे लिखित में ले सकते हैं कि उनका गठबंधन यूपी में सभी सीटें हार जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा राहुल गांधी का पुराना रिकार्ड रहा है कि जब भी उन पर कोई संकट आता है तो वह देश छोड़कर उस जगह चले जाते हैं, जहां के बारे में उन्हें सबसे अच्छा पता होता है। इस बार भी 4 जून के बाद ऐसे ही होगा। योगी ने कहा कि 403 सीटों वाली यूपी विधानसभा में कांग्रेस के पास सिर्फ दो विधायक हैं। अगली बार, वे ये दो सीटें भी हार जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी को यूपी में 80 सीटें जीतने का इतना ही भरोसा था तो उन्होंने वायनाड जाकर चुनाव क्यों लड़ा। अब यहां लड़ने का फैसला किया तो उन्होंने अमेठी छोड़कर रायबरेली से चुनाव व अगला लड़ा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed