{"_id":"653dbdd6723a2d5eb606d7a3","slug":"cm-yogi-s-announcement-pension-of-destitute-women-will-increase-in-up-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी का एलान: यूपी में बढ़ेगी निराश्रित महिलाओं की पेंशन, कन्या सुमंगला राशि भी बढ़ जाएगी 10 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी का एलान: यूपी में बढ़ेगी निराश्रित महिलाओं की पेंशन, कन्या सुमंगला राशि भी बढ़ जाएगी 10 हजार
Sun, 29 Oct 2023 07:44 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 29 Oct 2023 07:44 AM IST
सार
योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म लेने से स्नातक की पढ़ाई के लिए सरकार अब तक 15 हजार रुपये दे रही है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ संबोधन करते हुए
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आने वाले समय में निराश्रित बहनों को मिलने वाली पेंशन की राशि में वृद्धि की जाएगी। वर्तमान में उन्हें एक हजार रुपये प्रति माह पेंशन मिलती है। औरैया में की गई इस घोषणा से माना जा रहा है कि भाजपा के संकल्प पत्र के अनुसार, इस राशि को बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह कर दिया जाएगा।
सीएम ने औरैया में एक सभा में कहा कि कोई समाज तब तक स्वावलंबी व सशक्त नहीं हो सकता, जब तक आधी आबादी सुरक्षित व सम्मान के साथ जीवनयापन न कर रही हो। इसे ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री मोदी ने नई संसद का पहला सत्र मातृशक्ति को समर्पित किया, ताकि विधानसभा व लोकसभा में उनके लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित हों।
योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म लेने से स्नातक की पढ़ाई के लिए सरकार अब तक 15 हजार रुपये दे रही है। नए सत्र से इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का निर्णय लिया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि डबल इंजन की सरकार ने तय किया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो बेटी की जिम्मेदारी सरकार लेगी।