फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi review meeting over power crisis, See the big news of Uttar Pradesh.

UP Big News: विकराल हुआ बिजली संकट... सीएम एक्शन में, भीषण गर्मी के साथ नौतपा भी बरपाएगा कहर, बड़ी खबरें

Sun, 24 May 2026 05:57 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 24 May 2026 05:57 PM IST
सार

यूपी में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट विकराल होता जा रहा है। जनता जगह-जगह प्रदर्शन कर रही है। इसे लेकर सीएम योगी एक्शन में हैं। पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें

विज्ञापन
CM Yogi review meeting over power crisis, See the big news of Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में भीषण गर्मी के बीच सामने आए बिजली संकट के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने समीक्षा बैठक की और अफसरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वहीं, यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर लखनऊ में राज्यस्तरीय कर्मचारियों की बैठक हुई। प्रदेश में भीषण गर्मी से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सोमवार से नौतपा भी कहर बरपाएगा। लखनऊ नगर निगम में 66 साल में पहली बार ऐसा हुआ जब अधिकार स्विच आफ होने के बाद मेयर ने पार्षद को शपथ दिलाई। वहीं, बदायूं में आठ साल के बच्चे की वाटर पार्क मे डूबकर मौत के बाद मामले की जांच के लिए डीएम ने कब्र खोदकर शव निकलवाया। पढ़ें, प्रदेश की सभी बड़ी खबरें
विज्ञापन


बिजली संकट: बैठक में सीएम योगी के सख्त निर्देश- गांव हो या शहर भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली देना सुनिश्चित करें
यूपी में बिजली कटौती को लेकर मचे हाहाकार के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली मांग के बीच प्रदेश में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


'बेरोजगारी और आर्थिक दबाव से जनता का जीना मुहाल', मायावती बोलीं-ब्राह्मणों को बसपा ने दिया सर्वाधिक सम्मान
 बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजधानी में राज्यस्तरीय बैठक की। इसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को 'हाथी पर बटन दबाना है, पांचवीं बार सत्ता में वापस आना है' का मंत्र दिया। साथ ही आर्थिक सहयोग की भी अपील की। पढ़ें पूरी खबर  
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: कल से प्रदेश में नौतपा का असर होगा शुरू, छह दिन के बाद बन रहे हैं बारिश के आसार; ये जिले रहे सबसे गर्म
भीषण गर्मी से तप रहे लोगों को शनिवार को अवध और एनसीआर के कुछ जिलों में आंधी-बारिश से भी राहत नहीं मिली। बुंदेलखंड सहित तमाम जिलों में सूरज के तेवर तल्ख रहे। वहीं, अब नौतपा भी कहर बरपाने के लिए तैयार है। पढ़ें पूरी खबर

Lucknow: अधिकार स्विच होने के बाद महापौर ने दिलाई पार्षद को शपथ, 66 साल में पहला मौका
राजधानी लखनऊ में पांच महीने तक चली कानूनी लड़ाई के बाद सपा के ललित तिवारी को फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड से पार्षद पद की शपथ दिलाई गई। महापौर सुषमा खर्कवाल ने शपथ दिलाई। नगर निगम के 66 साल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी को कोर्ट के आदेश पर शपथ दिलाई गई हो। पढ़ें, क्या था पूरा मामला


बदायूं में डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला गया हसनैन का शव, वाटर पार्क सील, रिपोर्ट दर्ज
बदायूं जिले में निर्माणाधीन वाटर पार्क में डूबकर आठ वर्षीय हसनैन की मौत हो गई थी। परिवार ने बिना किसी कार्रवाई के शव दफना दिया था। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम के आदेश पर पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पढ़ें, क्या था पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed