फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Water Park Incident Victim Hasnain Body exhumed from the grave in Budaun on DM Orders

Water Park Incident: बदायूं में डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला गया हसनैन का शव, वाटर पार्क सील, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 24 May 2026 04:47 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 24 May 2026 04:47 PM IST
सार

बदायूं जिले में निर्माणाधीन वाटर पार्क में डूबकर आठ वर्षीय हसनैन की मौत हो गई थी। परिवार ने बिना किसी कार्रवाई के शव दफना दिया था। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम के आदेश पर पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
Water Park Incident Victim Hasnain Body exhumed from the grave in Budaun on DM Orders
हादसे के बाद प्रशासन ने सील कराया वाटर पार्क - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव भसराला में निर्माणाधीन वाटर पार्क में डूबकर आठ वर्षीय मासूम की मौत के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। दर्दनाक हादसे के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को बच्चे के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे घटनाक्रम पर कड़ी निगरानी रखी गई। पुलिस ने वाटर पार्क संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वाटर पार्क को सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन




अलापुर थाना क्षेत्र के गांव भसराला निवासी ज़फर का आठ वर्षीय पुत्र हसनैन शनिवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के पास निर्माणाधीन वाटर पार्क में गया था। इसी दौरान वह वहां बने स्विमिंग पूल के गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक बच्चे का पता नहीं चलने पर परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। तलाश करने पर मासूम को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन


परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के दफना दिया था शव 
घटना के बाद गमगीन परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। हालांकि मामले की जानकारी प्रशासन तक पहुंचने के बाद अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। डीएम के आदेश पर रविवार को सदर एसडीएम मोहित कुमार सिंह की निगरानी में कब्र से शव निकलवाने की प्रक्रिया पूरी कराई गई। मौके पर पुलिस प्रशासन, राजस्व टीम और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

45 दिन पहले ही शुरू हुआ स्विमिंग पूल का संचालन
ग्रामीणों ने बताया आमदपुर में बना स्विमिंग पुल शुरू से ही सवालों के घेरे में था। पूल को शुरू हुए अभी करीब 45 दिन ही हुए थे, लेकिन रोजाना करीब 100 से 150 लोग यहां घूमने और फोटो खिंचवाने पहुंच रहे थे। इसके बावजूद मौके पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे।

न तो लाइफ जैकेट की व्यवस्था थी, न प्रशिक्षित गोताखोर
यहां न तो लाइफ जैकेट की व्यवस्था थी, न प्रशिक्षित गोताखोर मौजूद थे और न ही बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई विशेष निगरानी दिखाई दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी भीड़ के बावजूद संचालकों ने सुरक्षा मानकों को गंभीरता से नहीं लिया, इसका खामियाजा अब एक मासूम की जान गंवाकर भुगतना पड़ा। इस हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठ रही है। इसका लाइसेंस न होने की बात भी ग्रामीण बता रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed