{"_id":"5aa4cdfd4f1c1ba3238b48ac","slug":"cm-yogi-replied-on-rahul-gandhi-statement-on-demonetization","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के बयान पर बोले सीएम योगी- इसीलिए जनता उनकी अपील फाड़ देती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के बयान पर बोले सीएम योगी- इसीलिए जनता उनकी अपील फाड़ देती है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगापुर में राहुल गांधी द्वारा नोटबंदी पर दिए गए बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यंग करते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बहुत सारी चीजों को फाड़ देते हैं, इसलिए जनता उनकी अपील को फाड़कर फेंक देती है।
विज्ञापन
हिमाचल, मेघालय में कांग्रेस की हार के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जहां -जहां जाते हैं कांग्रेस का सफाया करके आते हैं, क्योंकि वह निगेटिव मानसिकता के साथ कार्य कर रहे हैं। कर्नाटक जाने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष को आत्मचिंतर करने की सलाह तक दे डाली।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राहुल गांधी दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। शनिवार को कुआलालंपुर में उन्होंने नोटबंदी से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि मैं प्रधानमंत्री होता और कोई नोटबंदी की फाइल लेकर उनके पास आता तो वह उसे दरवाजे से बाहर निकाल देते और फाइल को कूड़ेदान में फेंक देते।
विज्ञापन
राहुल गांधी वहां भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। एक व्यक्ति ने उनसे सवाल पूछा था कि वह नोटबंदी को कैसे लागू करते।