फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi presented six moth up government report card

सीएम योगी ने पेश किया छह माह का लेखा जोखा, पुलिस, युवाओं और किसानों पर दिया जोर

Tue, 19 Sep 2017 06:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 19 Sep 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
cm yogi presented six moth up government report card
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

सीएम योगी ने छह महीने पूरे होने पर आज सरकार द्वारा किए गए कामों का ब्योरा जनता के सामने रखा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पिछले छह महीनों में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से आमजन के अंदर विश्ववास बढ़ा है, साथ ही प्रदेश में निवेश का महौल भी बना है।

सपा-बसपा पर हमला करते हुए सीएम ने कहा कि जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति ने प्रदेश के विकास को रोक दिया। इन सरकारों ने भ्रष्टचार और अपराधियों को  संरक्षण दिया।
विज्ञापन


पिछले छह महीने में अपराधियों के साथ पुलिस की 431 मुठभेड़ों हुई जिसमें कई को मार गिराया गया और सैकड़ों अपराधियों को जेल भेजा गया। भूमाफियाओं से 35 करोड़ की संपत्ति जप्त की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसके ‌लिए क्या कहा-
किसान
- 90 फीसद से ज्यादा गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया।
- 37 लाख मिट्रिकटन गेहूं सीधे किसानों से खरीदा गया।
- प्रदेश के प्रत्येक किसान को ट्यूबवेल देने की व्यवस्‍था की गई।
- बिजली का भार किसानों पर न पड़े ‌इसके लिए दस हजार सोलर पंप बांटे गए। इतने ही और बांटने का लक्ष्य है।
- कृषि विश्वविद्यालयों के माध्यम से किसानों को उन्नत तकनीक उपलब्‍ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश में 20 कृषि विज्ञान केंद्र खोले जा रहे हैं। 15 कि लिए जमीन का आवंटन करके काम शुरु हो चुकाहै। बाकी भी जल्द ही शुरू होंगे।
 

युवाओं के लिए
- युवाओं के लिए रोजगार में भारी धांधली थी। अराजकता का वातावरण था। 
- आने वाले 3 सालों में 1.50 लाख पुलिस के पद भरेंगे। 
- 5000 एसआई और 42000 कांस्टेबल के पदों की भर्ती की प्रकिया जारी है। जल्द ही पूरी होगी।
- अन्य विभागों में भी भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है।
- छह लाख से अधिक युवाओं को स्किल डेवलपमेंट के जरिए रोजगार या
- स्वरोजगार से जोड़ने का कार्यक्रम चल रहा है।
- आने वाले समय में दस लाख युवाओं को स्वरोजगार या रोजगार उपलब्‍ध काराया जाएगा।

सरकारी कामकाज
1 अक्तूबर तक जिला मुख्यालयों को को ई-ऑफिस के जरिए सचिवालय से जोड़ दिया जाएगा। 
इजाजत मिली तो खतौनी को आधार से जोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed