फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi paid tribute to Shyama Prasad Mukherjee on his death anniversary said he sacrificed for united India

पुण्यतिथि: सीएम योगी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- अखंड भारत के लिए दिया था बलिदान

Mon, 23 Jun 2025 10:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Jun 2025 10:53 AM IST
सार

सीएम योगी ने पुण्यतिथि पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि अखंड भारत के लिए उन्होंने आज के दिन ही बलिदान दिया था। 

विज्ञापन
CM Yogi paid tribute to Shyama Prasad Mukherjee on his death anniversary said he sacrificed for united India
सीएम योगी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अर्पित की श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सोमवार को भाजपाइयों ने जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सूर्य प्रताप शाही समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज ही के दिन 1953 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अखण्ड भारत के लिए बलिदान दिया था। स्वतंत्र भारत में कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने देश को अपने विजनरी नेतृत्व में लाभान्वित किया। देश की औद्योगिक नीति तय करने में बड़ी भूमिका निभाई। 
विज्ञापन

 

सीएम ने आगे कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आजादी के तत्काल बाद राष्ट्रीय एकता और अखंडता के साथ किए जा रहे खिलवाड़ को देखते हुए इस्तीफा दिया। भारतीय जन संघ के पहले अध्यक्ष के रूप में देश में एक नई राजनीतिक शुरुआत को आगे बढ़ाया था।

डॉ. मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर की जेल में दिया बलिदान 

सीएम योगी ने कहा कि तत्कालीन सरकार ने वर्ष 1952 प्रथम आम चुनाव के बाद देश के संविधान में धारा 370 को टाल करके राष्ट्रीय एकता को चुनौती दी थी। इसके साथ ही कश्मीर में परमिट सिस्टम लागू किया गया। सरकार के लोगों ने ही देश की सुरक्षा के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता को चुनौती देने का काम किया। इस पर डॉ. मुखर्जी ने एक देश में एक प्रधान, एक विधान और एक निशान का उद्घोष करते हुए कश्मीर में प्रवेश किया था। इस दौरान उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया। जम्मू कश्मीर की जेल में उन्होंने 23 जून 1953 को बलिदान दे दिया। 


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा कि डॉ. मुखर्जी ने वर्ष 1953 में जो सपना देखा था, 'एक भारत...अखंड भारत और सुरक्षित भारत' का उसे साकार होने में 65 से 66 वर्ष लगे। जब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पांच अगस्त 2019 को कश्मीर में धारा 370 समाप्त हुई। आज जम्मू कश्मीर लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्शों के साथ भारत के संविधान की भावनाओं के अनुरूप एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पनाओं को साकार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed