फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi ordered officers to inspect Women's protection house

देवरिया कांड : सीएम की चेतावनी के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, 3 अगस्त को ही दिए थे आदेश

Mon, 06 Aug 2018 11:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Aug 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
cm yogi ordered officers to inspect Women's protection house
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3 अगस्त को नारी संरक्षण गृहों की जांच करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद 4 अगस्त को ही अपर मुख्य सचिव, महिला कल्याण रेणुका कुमार ने सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को इस बाबत विस्तृत दिशा-निर्देश भेज दिए थे। इसमें सभी जिलों में संचालित ऐसी संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण कर तत्काल शासन को रिपोर्ट देने को कहा गया था।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, निर्देश के साथ ही सभी जिलों में संचालित संस्थाओं की सूची भी भेजी गई। मगर तीन दिन बाद भी सोमवार तक किसी जिले से शासन को रिपोर्ट नहीं मिली। अफसरों की इस नाफरमानी पर मुख्यमंत्री ने सख्त नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव के निर्देश में कहा गया था कि डीएम खुद या मजिस्ट्रेट से संस्थाओं की जांच कराएं। खासतौर पर रात के समय आकस्मिक रूप से जांच की जाए और वहां रहने वाले बालकों व बालिकाओं से अलग-अलग बात करके उनके रहन-सहन, खान-पान और बात-व्यवहार के बारे में गहनता से पड़ताल करने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने जिलों में संचालित बालक व बालिका संरक्षण गृहों के अलावा दत्तक ग्रहण इकाई, महिला शरणालय, संप्रेक्षण गृह, सुधार गृह, श्रमजीवी छात्रावासों व मानसिक रूप से अविकसित महिलाओं के प्रकोष्ठों की भी जांच कराकर तत्काल शासन को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। लेकिन, तीन दिन बाद भी किसी जिले से इस संबंध में रिपोर्ट नहीं भेजी गई है। 


सूत्रों की मानें तो देवरिया प्रकरण पर रविवार को तलब किए गए अधिकारियों से मुख्यमंत्री ने दो टूक कह दिया है कि सभी जिलों से 12 घंटे के भीतर संरक्षण व सुधार गृहों की स्थिति के बारे में पूरी रिपोर्ट मंगाकर मेरे सामने पेश किया जाए। अन्यथा रिपोर्ट न भेजने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed