{"_id":"61d86cc17d582b642e393a48","slug":"cm-yogi-laid-the-foundation-stone-for-development-projects-worth-642-crores-said-up-is-writing-a-new-story-on-tourism-map","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम योगी ने 642 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण, बोले- पर्यटन मानचित्र पर नई कहानी लिख रहा यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएम योगी ने 642 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण, बोले- पर्यटन मानचित्र पर नई कहानी लिख रहा यूपी
Fri, 07 Jan 2022 10:09 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:09 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के माध्यम से प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में किसी न किसी पर्यटन स्थल का विकास हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के साथ इको टूरिज्म को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश में पर्यटन विकास की संभावनाओं पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले की यूपी में पर्यटन तो दूर कानून-व्यवस्था की बदहाली के चलते लोग औद्योगिक निवेश तक करना नहीं चाहते थे। पर्यटन विकास की 642 करोड़ की 488 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश पर्यटन विकास की ढेर सारी संभावनाओं को समेटे हुए आगे बढ़ रहा है। प्रदेश पर्यटन विकास के मानचित्र पर आज एक नई कहानी लिख रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट भी वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या का दीपोत्सव, मथुरा का कृष्णोत्सव और रंगोत्सव और काशी की देव दीपावली पूरी दुनिया को आकर्षित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शुक तीर्थ, नैमिष धाम, गोरखपुर, कौशांबी, संकिसा, लालापुर सहित हर क्षेत्र के विकास पर ध्यान दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के माध्यम से प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में किसी न किसी पर्यटन स्थल का विकास हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के साथ इको टूरिज्म को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे युवाओं के लिए बड़ी संख्या में रोज़गार के अवसर भी सृजित हुए हैं।
विज्ञापन
मंदिर हमारी आत्मा, यह नहीं तो हम निष्प्राण- रेड्डी
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मंदिर हमारी आत्मा हैं। अगर इसे निकाल दिया जाए तो कुछ भी नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की ओर से पर्यटन व संस्कृति संवर्धन के लिए किए गए प्रयासों को अभूतपूर्व बताया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार सांस्कृतिक विरासतों का उत्थान कर रही है जो कि नए भारत की नई तस्वीर है। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के वार्षिक कैलेंडर व उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।