{"_id":"61f957e07d582b642e394356","slug":"cm-yogi-gave-strict-instructions-take-care-at-every-level-regarding-kovid-70-01-percent-have-been-taken-both-doses","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश : कोविड को लेकर हर स्तर पर सावधानी बरतें, 70.01 फीसदी ले चुके हैं दोनों डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश : कोविड को लेकर हर स्तर पर सावधानी बरतें, 70.01 फीसदी ले चुके हैं दोनों डोज
Tue, 01 Feb 2022 09:25 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 01 Feb 2022 09:25 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल कर दिया है। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु का प्रत्येक नागरिक कोविड वैक्सीनेशन की पहली खुराक का कवच प्राप्त कर चुका है।
विज्ञापन
अफसरों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड को लेकर हर स्तर पर सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर जनपद प्रयागराज में कोविड संबंधी एहतियात के साथ पारम्परिक माघ मेले का सुव्यवस्थित आयोजन जारी है। वह मंगलवार को सरकारी आवास पर टीम 9 की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल कर दिया है। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु का प्रत्येक नागरिक कोविड वैक्सीनेशन की पहली खुराक का कवच प्राप्त कर चुका है। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी, निगरानी समिति के सदस्य, जिला प्रशासन के अधिकारी सहित वे सभी लोग बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने कोविड वैक्सीनेशन कराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से अस्पताल में उपचाराधीन कोविड पॉजिटिव लोगों के परिजनों से नियमित अन्तराल पर संवाद किया जाए। होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे लोगों से संवाद कर उन्हें मेडिकल परामर्शए मेडिसिन किट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं। प्रदेश में कोविड की तीसरी वेव नियंत्रण में है। बहुत कम संख्या में लोगों को अस्पताल जाने की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन
प्रदेश में 26 करोड़ 16 लाख 51 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 10 करोड़ 32 लाख चार हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। इस प्रकार लगभग 70.01 प्रतिशत लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। 14 करोड़ 75 लाख 31 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह संख्या टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी की 100.07 प्रतिशत है। इसी तरह 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 95 लाख 19 हजार से अधिक किशोरों ने कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 11074 किशोरों ने द्वितीय डोज प्राप्त कर ली है। इस प्रकार 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के अब तक कुल 95 लाख 30 हजार 470 किशोरों ने कोविड वैक्सीन की डोज प्राप्त कर ली है। 13 लाख 84 हजार से अधिक पात्र लोगों ने प्रिकॉशन डोज भी प्राप्त कर ली है।
विज्ञापन