फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM yogi gave instructions: Officers should receive the calls of common man, Bakrid sacrifice should not be don

सीएम ने दिए निर्देश: आम आदमी का फोन रिसीव करें अधिकारी, विवादित स्थलों पर न हो बकरीद पर कुर्बानी

Fri, 14 Jun 2024 03:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 14 Jun 2024 03:13 PM IST
सार

CM yogi: सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी की संतुष्टि ही आपके काम का मानक है। हर हाल में अधिकारी अपना फोन उठाएं। 

विज्ञापन
CM yogi gave instructions: Officers should receive the calls of common man, Bakrid sacrifice should not be don
सीएम योगी ने दिए निर्देश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता दर्शन दोबारा शुरू हो गया है। जिलों से आ रहीं शिकायतों एवं आवेदनों की समीक्षा हो रही है। जहां से अधिक शिकायतें मिलेंगी, वहां के अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। जनता दर्शन कार्यक्रम जिला, रेंज, जोन स्तर भी शुरू हो। अधिकारी जहां जनसुनवाई करेगा, इसकी सूचना जनता को पहले से दे। लोगों की समस्याएं सुनें और तत्काल निस्तारण करें। कॉमन मैन की संतुष्टि ही आपके काम का मानक है। उसका विश्वास जीतें। फील्ड में तैनात अधिकारियों को सीयूजी फोन जनता के लिए मिले हैं, इसे चालू रखें। अधिकारी फोन स्वयं रिसीव करें, अथवा कॉल बैक करे।

विज्ञापन


अपने सरकारी आवास पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने मंडल, रेंज और जिलों में तैनात विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के बाबत कहा कि ब्लॉक, जिला मुख्यालय, सचिवालय, यदि कहीं भी अनैतिक लेन-देन की शिकायत मिली तो इसमें संलिप्त लोगों पर कार्रवाई होनी तय है। वहीं आगामी त्योहारों के संबंध में उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नरों, मंडलायुक्तों, डीएम व पुलिस कप्तानों को निर्देश दिया कि जून और जुलाई में तमाम पर्व, मोहर्रम और कांवड़ यात्रा आदि हैं। यह समय अत्यंत संवेदनशील है, लिहाजा लगातार एक्टिव मोड में रहना होगा। 
विज्ञापन


पूर्व के अनुभव बताते हैं कि जहां स्थानीय प्रशासन ने संवादहीनता रखी, वहां अप्रिय घटना की स्थिति बनी। इससे सीख लेते हुए सतर्क रहना होगा। वरिष्ठ अधिकारी धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों से संवाद बनाएं। सकारात्मक संदेश जारी कराएं। पीस कमेटी की बैठक करें। मीडिया का सहयोग लें। दूसरे धर्म के लोगों की भावनाएं आहत करने वाली घटना न हो। शरारती तत्व दूसरे संप्रदाय को उत्तेजित करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे मामलों पर नजर रखें। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करें। रोज पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग करे। पीआरवी 112 एक्टिव रहे। अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता से निपटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी, निजी वाहनों में प्रेशर हार्न और हूटर स्वीकार्य नहीं
योगी ने वीआईपी कल्चर को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सरकारी और निजी वाहनों में प्रेशर हार्न, हूटर पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने का निर्देश देते हुए कहा कि यह जहां लगा हो, तत्काल उतरवाएं। वीआईपी फ्लीट में सबसे आगे की गाड़ी में एक तय ध्वनि सीमा के साथ ही हूटर बजे। अन्य किसी वाहन में नहीं। यदि कहीं से भी प्रेशर हॉर्न अथवा हूटर बजने की सूचना मिली तो संबंधित थाना पर कार्रवाई होनी तय है। वीआईपी कल्चर को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

किसी नई परंपरा की अनुमति नहीं

CM yogi gave instructions: Officers should receive the calls of common man, Bakrid sacrifice should not be don
समीक्षा बैठक में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि बकरीद पर कुर्बानी के लिए स्थान का चिन्हांकन पहले से होना चाहिए। विवादित एवं संवेदनशील स्थलों पर कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। कहीं भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न हो। कुर्बानी के बाद अपशिष्ट के निस्तारण की कार्ययोजना हो। नमाज परंपरानुसार एक निर्धारित स्थल पर हो, सड़क अवरुद्ध कर नहीं। किसी नई परंपरा को प्रोत्साहन न दें। वीडियोग्राफी कराएं, ड्रोन का इस्तेमाल करें।

अनावश्यक पावर कट न हो
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में कहीं भी रोस्टरिंग के नाम पर ''पॉवर कट'' न हो। ट्रांसफार्मर खराब होने अथवा फॉल्ट की समस्या का तेजी के साथ निस्तारण कराएं। प्रदेश में 15 से 22 जून तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। गंगा दशहरा के दृष्टिगत गंगा नदी के घाटों की साफ-सफाई और साज-सज्जा की जाए। गोताखोरों, पीएसी की फ्लड यूनिट तथा एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की तैनाती भी की जाए।

गरीब के खिलाफ न हो कार्रवाई
उन्होंने कहा कि हमारी कार्रवाई माफिया के खिलाफ है, गरीब के खिलाफ नहीं। भूमाफिया हो या कोई अन्य माफिया, सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाये रखें। उनकी अपेक्षाओं- समस्याओं को सुनें। वहीं सड़क से अतिक्रमण हटाने, अवैध वसूली को रोकने को कहा। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था और अवैध टैक्सी स्टैंड की समस्या का स्थायी समाधान करने को कहा।

योग दिवस की करें तैयारी
उन्होंने कहा कि योग दिवस के कार्यक्रम से सभी जनप्रतिनिधियों, संस्थाओं, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों, धार्मिक, योग संस्थानों, एनसीसी कैडेट, स्काउड एंड गाइड और एनएसएस स्वयंसेवकों को अनिवार्य रूप जोड़ा जाए। मुख्य समारोह सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में आयोजित किया जाए। अमृत सरोवर, ऐतिहासिक महत्व के स्थलों और सांस्कृतिक स्थलों में योगाभ्यास कराया जाना उचित होगा। कॉमन योग प्रोटोकॉल के वीडियो भी प्रसारित किए जाने चाहिए। सभी मंत्री अपने प्रभार वाले जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हों।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed