{"_id":"63349019a91c470f664d13b0","slug":"cm-yogi-gave-instructions-complete-the-construction-of-medical-colleges-and-universities-on-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : सीएम योगी ने दिए निर्देश, मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालयों का निर्माण समय से पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : सीएम योगी ने दिए निर्देश, मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालयों का निर्माण समय से पूरा करें
Thu, 29 Sep 2022 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:05 AM IST
सार
Lucknow : मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग से जुड़ी निर्माण परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा की जाए। ड्रोन के माध्यम से परियोजना स्थल का भौतिक निरीक्षण किया जाए। इसकी रिपोर्ट विभागीय मंत्रियों को दी जाए।
विज्ञापन
सीएम आवास पर समीक्षा बैठक...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि मेडिकल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों का निर्माण समय से पूरा किया जाए। शासन की ओर से धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। वह बुधवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित एवं प्रस्तावित विविध निर्माण परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग से जुड़ी निर्माण परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा की जाए। ड्रोन के माध्यम से परियोजना स्थल का भौतिक निरीक्षण किया जाए। इसकी रिपोर्ट विभागीय मंत्रियों को दी जाए। प्रोजेक्ट मैनेजर साइट पर रहें। यदि कहीं मैनपॉवर कम हो तो अतिरिक्त की व्यवस्था तत्काल की जाए। कहीं कोई समस्या आ रही हो तो मुख्यमंत्री कार्यालय को जानकारी दें।
विज्ञापन
एक जनपद-एक मेडिकल कॉलेज के संकल्प के साथ राज्य सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। सभी मेडिकल कॉलेज को जल्द से जल्द क्रियाशील किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि स्पीड ब्रेकर निर्माण करते समय लोगों की सुविधा का ध्यान भी रखें। स्पीड ब्रेकर टेबल टॉप हों। बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं, मरीजों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन