{"_id":"5da6a9998ebc3e93b775025b","slug":"cm-yogi-flag-off-road-safety-rally-by-school-students-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों की सड़क सुरक्षा रैली को किया रवाना, यमराज भी हुए शामिल, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों की सड़क सुरक्षा रैली को किया रवाना, यमराज भी हुए शामिल, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 16 Oct 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सड़क सुरक्षा रैली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों की ओर से निकाली जाने वाली सड़क सुरक्षा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान वहां परिवहन विभाग के अधिकारियों समेत कई स्कूलों के बच्चे मौजूद रहे। सोमवार से शुरू हुए सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान सड़क हादसों में 10 प्रतिशत तक की कमी लाने का लक्ष्य रखा गया था। डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे। उन्होंने कहा है कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्रवाई की जाए।
2 of 5
सड़क सुरक्षा रैली
- फोटो : amar ujala
आईजी कानून-व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि डीजीपी की ओर से सभी जिलों के पुलिस कप्तानों, डीआई, आईजी रेंज और जोन के एडीजी को सर्कुलर भेजकर कहा गया था कि 14 से 20 अक्तूबर तक का जो कार्यक्रम तैयार किया गया था, उसके अनुसार कार्रवाई की जाए। इसके अनुसार मंगलवार को स्कूलों के सहयोग से सड़क सुरक्षा रैली निकाली गयी। मुख्य मार्गों पर शिविर लगाकर सीटबेल्ट, हेलमेट, ओवरस्पीडिंग, रेड लाइट जंपिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल एवं ईयर-फोन का प्रयोग करने संबंधी अपराधों पर जन-मानस को जागरूक किया गया।
3 of 5
सड़क सुरक्षा रैली
- फोटो : amar ujala
बुधवार को तहसील स्तर पर सड़क सुरक्षा संबंधी गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सड़क निर्माण करने वाले विभाग के अधिकारी, अस्पताल के डॉक्टर के साथ साथ खण्ड विकास अधिकारी, तहसील के अन्तर्गत आने वाले गांवों के प्रधान, प्रमुख किसान प्रतिनिधियों को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सड़क सुरक्षा रैली
- फोटो : amar ujala
गुरुवार को स्कूलों में सड़क सुरक्षा विषय पर चित्रकला, रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को परिवहन निगम के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें व्यावसायिक चालकों, परिवहन निगम के चालकों सहित उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
सड़क सुरक्षा रैली
- फोटो : amar ujala
शनिवार को बसों के चालकों, परिचालकों में सड़क सुरक्षा संबंधी जागरुकता लाए जाने के लिए निगम की डिपो में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन यानी रविवार को सभी जिलों के सभी ऑटोमोबाइल डीलर्स, पेट्रोल पम्प, इंश्योरेंस कम्पनी, फाइनेंस कंपनी के सहयोग से उनके सभी कर्मचारियों की एक बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें सड़क सुरक्षा व पर्यावरण को सुरक्षित रखने के संदेश के साथ सड़क सुरक्षा के स्लोगन वाली झंडियां, टी-शर्ट व कैप का प्रयोग किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।