फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi distributed appointment letters: We did reform, the team performed and UP went ahead in every field

सीएम योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र : बोले-हमने किया रिफॉर्म, टीम ने किया परफॉर्म और हर फील्ड में आगे हुआ यूपी

Tue, 26 Oct 2021 07:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 26 Oct 2021 07:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कुल 33 जिला समाज कल्याण अधिकारियों और 7 जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र मिला।

विज्ञापन
CM Yogi distributed appointment letters: We did reform, the team performed and UP went ahead in every field
मुख्यमंत्री योगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों को प्रदेश के युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ करने का दोषी बताया। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े चार वर्षों में सरकार ने साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। इनमें से बहुत से तो ऐसे हैं, जिन्हें 10-12 साल पहले ही नौकरी मिल जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि हमने रिफॉर्म (सुधार) किया, टीम ने परफॉर्म (अमल) किया और यूपी हर फील्ड में आगे हो गया है।

विज्ञापन


सीएम योगी मंगलवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित जिला समाज कल्याण अधिकारियों और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में हुई विसंगतियों का ही नतीजा है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग विवादों का गढ़ बन गया था।  हर भर्ती पर कोर्ट को रोक लगानी पड़ती थी। हमारी सरकार ने पारदर्शी चयन प्रक्रिया लागू की।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि 2015-16 तक देश की छठवीं अर्थव्यवस्था रहा उत्तर प्रदेश आज नंबर दो पर है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में 15-16वें पायदान से उठकर दूसरे नंबर पर आया है। अब हर क्षेत्र में यूपी आगे है। उज्ज्वला, सौभाग्य, पीएम किसान जैसी जीवन की सुगमता यानी ईज ऑफ लिविंग से जुड़ीं केंद्र सरकार की 44 योजनाओं में हमारा प्रदेश पहले नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कल्याण की कोचिंग से पाई इसी विभाग में नौकरी
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कुल 33 जिला समाज कल्याण अधिकारियों और 7 जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र मिला। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग के आदर्श कोचिंग सेंटर, लखनऊ की छात्रा रहीं प्रियंका, भागीदारी भवन, लखनऊ के छात्र अनुज कुमार और निजामपुर (हापुड़) से सरकारी कोचिंग पाने वाली शालिनी रंजन ने मुख्यमंत्री से अपने मन की बात कही। इन युवाओं ने कहा कि समाज कल्याण विभाग की कोचिंग के परिणामस्वरूप इसी विभाग में नौकरी पाना जीवन का सबसे सुखद अनुभव है। वहीं, मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों को अंत्योदय के संकल्प पूर्ति का सबसे बड़ा साधन बताया।

कमजोर वर्ग की ताकत हैं कल्याणकारी योजनाएं
योगी ने कहा कि निराश्रित पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, पूर्व दशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति, सामूहिक विवाह और शादी अनुदान जैसी अनेक ऐसी योजनाएं हैं, कमजोर वर्ग को संबल देती हैं। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल ‘नंदी’ ने भी नवचयनित अधिकारियों से संवाद किया।


आईपीएल में यूपी की टीम पर सीएम ने जताई खुशी
आईपीएल में यूपी की टीम बनने पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी आज संभावनाओं से भरा है। नए यूपी की ओर हर कोई बड़ी उत्सुकता से देख रहा है। यहां युवा नित नए कीर्तिमान गढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed