फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi disappointed with officers looking cm helpline

नाराज सीएम योगी बोले-मैं खुद देखूंगा जनसुनवाई पोर्टल, अधिकारियों को भेज दीजिए घर

Fri, 14 Dec 2018 11:59 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Fri, 14 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
cm yogi disappointed with officers looking cm helpline
सीएम योगी

जनसुनवाई पोर्टल और सीएम हेल्पलाइन पर आई समस्याओं का एक साल से समाधान नहीं होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तल्ख लहजे में नाराजगी जाहिर की है। शुक्रवार शाम आयोजित जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल की समीक्षा बैठक में योगी ने कहा कि एक साल से समस्या का समाधान नहीं करने वाले पुलिस अफसरों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देकर घर भेज दीजिए, जनता की सुनवाई नहीं करने वालों के लिए सरकार और विभागों में कोई जगह नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं पोर्टल की निगरानी करेंगे, अनावश्यक रूप से समस्या को लंबित रखने वाले अफसर और कर्मचारी बक्शे नहीं जाएंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम लोक भवन में आयोजित बैठक और वीडियो कांफ्रेंसिंग  में सामने आया कि अलीगढ़ में जनसुनवाई पोर्टल और सीएम हेल्पलाइन के सर्वाधिक मामले लंबित है। जिलाधिकारी और एसएसपी ने फरियादियों की सुनवाई ही नहीं की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और एसएपी से नाराजगी जाहिर कर जवाब तलब किया। अमेठी में भी समय पर समस्या की सुनवाई नहीं होने पर जिलाधिकारी से नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कानपुर पुलिस से संबंधित एक शिकायत की एक साल से सुनवाई नहीं करने योगी ने पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह की मौजूदगी में कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक की कार्यशैली से नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जो अफसर एक साल से सुनवाई नहीं कर रहे हैं उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति देकर घर भेज दिया जाए, ऐसे लोगों के लिए विभाग और सरकार में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर फरियादी को राजधानी तक आना पड़ता है। उन्होंने सभी अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिवों को प्रत्येक सप्ताह दस दस फरियादियों से फोन पर बात कर समस्या और शिकायत के निस्तारण पर बात करने के निर्देश दिए। सुनवाई की प्रमाणिकता तब तय होगी जब फरियादी लखनऊ आना कम करेंगे। उन्होंने कहा कि समस्या का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है।

पात्र को पेंशन दिलाना विभाग की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत जनसुनवाई, जनसुनवाई पोर्टल और सीएम हेल्पलाइन पर पेंशन से जुड़े मामले सर्वाधिक आने पर समाज कल्याण विभाग से नाराजगी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने विभाग के प्रमुख सचिव मनोज सिंह को दो टूक शब्दों में कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को पेंशन दिलाना विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति आवेदन करने में समक्ष नहीं है तो विभाग खुद आवेदन कराकर पेंशन दिलाए। उन्होंने कहा कि एक भी पात्र व्यक्ति पेंशन से वंचित नहीं रहेगा।


जमीन की नाप - जोख समय पर हो
मुख्यमंत्री ने राजस्व परिषद के अध्यक्ष को राजस्व वादों की संख्या कम करने के लिए जमीन के नाप-चोक से जुड़े मामलों का तीन महीने में निस्तारण करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed