सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष ने पेश किया मोदी सरकार के चार साल का रिपोर्ट कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सीएम योगी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।
सर्जिकल स्ट्राइक और दोकलाम विवाद से शुरुआत करते हुए महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि इन दोनों मुद्दों पर मिली विजय ने देश का गौरव बढ़ाया है। पहले कि सरकारें सिवाय सफेद झंडा दिखाने के कुछ नहीं कर पाई।
इतना ही नहीं मोदी सरकार के शासन काल में हम एक साथ चार सेटेलाइट लांच करने की परिस्थितियों में पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्वॉयल कार्ड योजना जैसी तमाम योजनाओं और उनकी सफलता का जिक्र किया।
वहीं सीएम योगी ने मोदी सरकार के सहयोग से पिछले एक साल में प्रदेश सरकार द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों का हिसाब-किताब प्रस्तुत किया। सीएम योगी ने कहा कि पिछले एक साल में मोदी सरकार के सहयोग से किसानों के डेढ़ लाख तक के ऋण माफ किए गए है। साथ ही पिछले छह साल से बकाया गन्ना किसानों का भुगतान भी किया गया।
चीनी के जरिए अखिलेश और माया सरकार पर हमला
अखिलेश और मायावती की सरकार पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों ने चीनी मिलों को बेचने का काम किया। बीजेपी सरकार के प्रयासों से पिछले एक साल में चीनी उत्पादन में यूपी पहले नंबर पर पहुंचा है। यही नहीं सीएम योगी ने गेहूं और धान के उत्पादन में यूपी के नंबर एक होने का दावा किया।
पेट्रोलियम पदार्थों पर सफाई
पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी पर सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह इसे बढ़ा चढ़ाकर पेश कर रहा है। सरकार इस दिशा में उनसे ज्यादा चिंतित है और जल्द ही समाधान किया जाएगा।