फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi agree for cbi inquiry of Additional private secretary recruitment

अपर निजी सचिव भर्ती की होगी सीबीआई जांच, सीएम योगी ने दी हरी झंडी

Thu, 19 Jul 2018 12:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Jul 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
cm yogi agree for cbi inquiry of Additional private secretary recruitment
cbi

सचिवालय में अपर निजी सचिव के 250 पदों पर हुई भर्ती की जांच सीबीआई से कराए जाने को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दे दी है। बुधवार को मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद फाइल मुख्य सचिव को भेज दी गई। इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए जल्द ही राज्य सरकार की ओर से केंद्र को संस्तुति भेजी जाएगी।

विज्ञापन


अखिलेश राज के पांच साल के दौरान हुई भर्तियों की जांच कर रही सीबीआई को कुछ ऐसे सुबूत हाथ लगे थे, जिसमें सिर्फ अखिलेश राज ही नहीं बल्कि माया राज से लेकर योगी राज तक में अपनाई गई भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठे थे।
विज्ञापन


सीबीआई के अपर निदेशक एके शर्मा ने 19 जून को मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इस मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने के लिए अधिसूचना जारी करने का अनुरोध किया था। पहले इस पत्रावली पर कार्मिक विभाग से सुझाव मांगा गया। कार्मिक विभाग ने पत्रावली सचिवालय प्रशासन को भेज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सचिवालय प्रशासन ने कार्मिक विभाग को इस पर निर्णय करने के लिए कहा था। बाद में मुख्य सचिव स्तर से इस मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की सहमति बनी और पत्रावली मुख्यमंत्री को भेज दी गई थी। बुधवार को मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने को हरी झंडी दे दी।

क्या है पूरा मामला

पिछली समाजवादी सरकार के दौरान यूपीपीएससी के जरिये हुई भर्ती की जांच की सिफारिश की थी। 1 अप्रैल, 2012 से 31 मार्च, 2017 के बीच हुई भर्ती में हुई अनियमितता की जांच सरकार ने सीबीआई को सौंपी दी थी। जांच के दौरान सीबीआई को शिकायत मिली कि 2010 में अपर निजी सचिव के 250 पदों पर हुई भर्ती में भी घालमेल है।

यह भर्ती प्रक्रिया मायावती सरकार में शुरू हुई थी। अखिलेश सरकार के दौरान तीन चरणों में परीक्षा हुई और दो चरणों के परिणाम घोषित हुए। योगी सरकार आने के बाद तीन अक्तूबर 2017 को इस भर्ती के अंतिम परिणाम घोषित किए गए और आनन फानन में चयनित किए गए 237 अभ्यर्थियों में से अधिकतर को जॉइन करा दिया गया। मामला 1 अप्रैल 2012 से पहले शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया का था जो 31 मार्च 2017 के बाद तक चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed