फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi: After reaching Delhi, met Amit Shah, JP Nadda and Rajnath, invited for Mahakumbh

UP: सीएम योगी ने दिल्ली पहुंचकर अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह से की मुलाकात, महाकुंभ का दिया आमंत्रण

Sat, 28 Dec 2024 09:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 28 Dec 2024 09:17 PM IST
सार

CM Yogi: सीएम योगी शनिवार की शाम दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। 

विज्ञापन
CM Yogi: After reaching Delhi, met Amit Shah, JP Nadda and Rajnath, invited for Mahakumbh
जेपी नड्डा को आमंत्रित करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह से मुलाकात की और प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ 2025 के लिए उन्हें आमंत्रित किया। सीएम योगी ने समस्त महानुभावों को निमंत्रण पत्र के साथ ही महाकुंभ 2025 के लोगो वाला प्रतीक चिन्ह, कलश, महाकुंभ से जुड़ा साहित्य और नव वर्ष का टेबल कैलेंडर व डायरी भेंट की। 

विज्ञापन


इन सभी विशिष्टजनों को 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित होने जा रहे महाकुंभ के लिए आमंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी स्वयं शनिवार को दिल्ली में थे। उन्होंने सबसे पहले मिजोरम के राज्यपाल जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह  से यूपी सदन में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें आमंत्रित किया। इसके बाद उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी उनके सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें महाकुंभ 2025 में आने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन


इसके बाद सीएम योगी गृहमंत्री अमित शाह और फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। शिष्टाचार भेंट के साथ ही सीएम योगी ने सभी विशिष्टजनों को महाकुंभ से संबंधित उपहार भी भेंट किए। इनमें महाकुंभ के लोगो वाला प्रतीक चिन्ह, महाकुंभ की पहचान का प्रतीक कलश, महाकुंभ संबंधी साहित्य समेत नव वर्ष का टेबल कैलेंडर और डायरी भेंट की। सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर सभी विशिष्टजनों से भेंट की तस्वीर पोस्ट करते हुए अपना अमूल्य समय प्रदान करने के लिए उनका आभार भी जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि महाकुंभ के शुभारंभ को अब महज 15 दिन का ही समय रह गया है। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप योगी सरकार के मंत्रीगण विभिन्न राज्यों में जाकर वहां के विशिष्ट और आमजनों को महाकुंभ के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को सीएम योगी भी दिल्ली में विशिष्ट लोगों को आमंत्रित करने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed