फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM yogi Adityanath wishes people on Chhath Puja.

Chhath Puja: गोमती नदी के घाट पर पहुंचे सीएम योगी, बोले- एकजुटता और स्वच्छता का संदेश देता है छठ पर्व

Sun, 30 Oct 2022 06:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 30 Oct 2022 06:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छठ पर्व पर खुद गोमती नदी के घाट पर पहुंचे और सभी को पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छठ एकता और स्वच्छता का संदेश देता है।

विज्ञापन
CM yogi Adityanath wishes people on Chhath Puja.
गोमती तट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : ANI

विस्तार

छठ पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम को खुद गोमती नदी के घाट पर पहुंचे और सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उनके साथ कई अधिकारी और मंत्रिमंडल के उनके सहयोगी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छठ पर्व एकजुटता और स्वच्छता का संदेश देता है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से आयोजित समारोह के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश व देशवासियों को छठ पर्व की बधाई दी। छठी मइया को सामाजिक समरसता की प्रतिमूर्ति बताया और अंत:करण के साथ वाह्य शुद्धि पर जोर दिया। संबोधन के अंत में जब उन्होंने कहा कि छठी माई क किरपा सब पर बनल रहे। इससे पूरा पंडाल करतल ध्वनि से गूंज उठा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आस्था के इस पर्व से पूरा समाज जुड़ता है। पूरे विश्व में जहां कहीं भी भोजपुरी समाज है, वहां यह आयोजन चल रहा है। सब मिलकर, एकजुट होकर प्रकृति, स्वच्छता और लोक आस्था के प्रति समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण छठ जैसे पर्व होते हैं। चार चरणों में होने वाले इस कार्यक्रम में अंत: और बाहरी शुद्धि पर पूरा ध्यान दिया जाता है, बिना इसके पूजन ही नहीं हो सकता। माताएं और बहनें जो अस्ताचल सूर्य को जल से अर्घ्य देंगी, वो बिना शुद्धि के संभव ही नहीं है। इस दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्य सभा सांसद अशोक बाजपेयी, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, सदस्य विधान परिषद गोविंद शुक्ल व अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना घरों में जल चढ़ाएं
सीएम ने कहा कि ईश्वर की कृपा सभी को बिना भेदभाव के प्राप्त होती है, उसे पाने का सामर्थ्य होना चाहिए। छठ माई ने सूर्य की उपासना से वह शक्ति प्राप्त की, जो मृत पड़े बच्चे के लिए संजीवनी का काम कर सकी। जगत पिता सूर्य की उपासना पूरे ब्रह्मांड को लेकर चलने का प्रतीक है। यह हमारी सामूहिकता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि रोजाना घरों में सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए, इसका फल मिलेगा। 


उपमुख्यमंत्री की तारीफ की
मुख्यमंत्री ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की छठ पूजा में सक्रियता को लेकर तारीफ की। उन्होंने नगर निगम, प्रशासन के अफसरों व आयोजकों द्वारा स्वच्छता पर जोर दिए जाने की कोशिशों को सराहा। मौके पर मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सहयोग के लिए अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने कहा कि ये तो हमारे लिए 112 की तरह हैं। जब जहां जिस तरह सहयोग मांगो, उप मुख्यमंत्री हमेशा मौजूद रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed