फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath wishes new district chiefs of BJP.

UP: सीएम योगी ने भाजपा के नवनियुक्त जिला व महानगर अध्यक्षों को दी बधाई, दिया ये संदेश

Sun, 16 Mar 2025 04:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Mar 2025 04:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के नवनियुक्त महानगर एवं जिला अध्यक्षों को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए बधाई दी है। इस सूची में जातीय समीकरणों का भी खास ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath wishes new district chiefs of BJP.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा ने रविवार को प्रदेश के 72 संगठनात्मक जिलों के नवनियुक्त जिला एवं महानगर अध्यक्ष की सूची जारी कर दी है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ सभी को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए बधाई दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनियुक्त जिला एवं महानगर अध्यक्ष गण को हार्दिक बधाई!

 पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे और उत्तर प्रदेश में मा. प्रधानमंत्री जी के सुरक्षा एवं सुशासन के अभियान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे। 
विज्ञापन


सभी को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं!

भाजपा ने दो महीने की मशक्कत के बाद पदाधिकारियो की सूची जारी है। पदाधिकारियों की नियुक्ति में जातीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके जरिये सपा के पीडीए फॉर्मूले को मात देने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आठ सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज करने के बाद पार्टी की नजर अब 2027 के विधानसभा चुनाव पर है। सूची के जरिये पार्टी ने जातीय समीकरण साधने की कोशिश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed