{"_id":"617e6ad7b9885079a718ed6b","slug":"cm-yogi-adityanath-visits-ayodhya-to-see-preprations-of-deepotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: काबुल नदी का जल लेकर मुख्यमंत्री योगी अयोध्या पहुंचे, दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: काबुल नदी का जल लेकर मुख्यमंत्री योगी अयोध्या पहुंचे, दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे
Sun, 31 Oct 2021 03:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 31 Oct 2021 03:40 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए अयोध्या रवाना हो गए हैं। वह अपने साथ काबुल नदी का जल भी लेकर गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में दिवाली पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। वह यहां राम जन्म भूमि में दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद अशर्फी भवन में राम कथा में शामिल होंगे। फिर रामकथा पार्क में रामायण कान्क्लेव का समापन करेंगे। इसके बाद दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर निरीक्षण और समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन
अयोध्या आने से पहले लखनऊ में सीएम योगी ने प्रेस वार्ता में बताया था कि काबुल नदी का यह जल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अफगानिस्तान की एक बालिका ने भेजा है। उसने पीएम से आग्रह किया है कि इस जल से भगवान राम की जन्मभूमि का अभिषेक किया जाए।
विज्ञापन
सीएम योगी ने कहा कि मैं उस बेटी और उसके परिवार की भावनाओं का सम्मान करते हुए ये कदम उठा रहा हूं। अफगानिस्तान में इतने उथल-पुथल के बाद भी लोग अपनी संस्कृति को नहीं भूले हैं। राम जन्मभूमि को गंगा जल के साथ काबुल नदी के जल को भी समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
योगी ने कहा कि काबुल की एक बालिका यदि जल भेजती है तो ये अभिनंदनीय है। सोचिए काबुल में जो हाल है, ऐसी परिस्थितियों में भी उस बालिका ने बिना परवाह किए ये जल भेजा है, मैं उनके परिवार की मंगल कामना करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने मीडियाकर्मियों को भी दिवाली की शुभकामनाएं दी।