फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath tweets about murder in Rudrapur tehsil in Deoria.

हत्याओें से थर्राया यूपी: 6 लोगों की निर्मम हत्या, सीएम योगी बोले- हो कठोरतम कार्रवाई, बख्शेंगे नहीं किसी को

Mon, 02 Oct 2023 01:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 02 Oct 2023 01:00 PM IST
सार

देवरिया में भूमि के विवाद में हुई हत्या को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अफसरों को निर्देश दिए हैं और कहा है कि कोई भी आरोपी बच नहीं पाएगा।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath tweets about murder in Rudrapur tehsil in Deoria.
देवरिया पर 6 लोगों की हत्या पर सीएम योगी ने दिए कठोर निर्देश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के देवरिया जिले में सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। जमीन का एक मामूली विवाद इतना आगे बढ़ गया कि एक के बाद एक दो परिवारों के 6 लोगों की हत्या हो गई। गांव की भीड़ भी इस हत्याकांड में शामिल हो गई। 

विज्ञापन


देवरिया में सोमवार को एक वीभत्स घटना हुई। यहां जमीन के विवाद में छह लोगों की हत्या हो गई। पहले एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या की जाती है। उसके बाद प्रतिशोध में गांव की भीड़ आरोपी परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ती है। उन्होंने एक लाइन से पूरे परिवार को दर्दनाक मौत दे दी।
विज्ञापन


जिले में रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर सोमवार की सुबह भूमि के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, उसके प्रतिशोध में उमड़ी भीड़ आरोपी पक्ष सत्यप्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गई। धारदार हथियार और असलहों से लैस लोगों ने पति-पत्नी, दो बेटी, एक बेटे को मार डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देवरिया के रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में आपसी रंजिश में हुए विवाद में एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हुई तथा दूसरे पक्ष के छह लोगों को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पांच लोगों की मृत्यु हुई।

हरकत में आया प्रशासन, दो की हुई गिरफ्तारी

CM Yogi Adityanath tweets about murder in Rudrapur tehsil in Deoria.
परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल। - फोटो : अमर उजाला
मामले पर स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना आपसी रंजिश से संबंधित है। सोमवार सुबह प्रेम यादव सत्यप्रकाश दुबे के घर पर आए थे, जिसमें कहासुनी हुई और सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिजनों ने प्रेम यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। कुछ देर बाद प्रेम यादव के टोले अभयपुर से लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला कर घटना को अंजाम दिया। मामले में दो गिरफ्तारी हुई है। प्रकरण की जांच जारी है।

सीएम योगी ने दी प्रतिक्रिया
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी ने कहा कि जनपद देवरिया की दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत दुःखद एवं निंदनीय है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। एडीजी/ कमिश्नर/आईजी को मौके पर पहुंचकर कठोरतम कार्यवाही तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। एडीजी ने कहा कि इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed