फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi adityanath transfer Rs 445.92 crore to 97663 self-help groups and their organizations on Friday

मुख्यमंत्री योगी ने 97,663 स्वयं सहायता समूहों के खाते में 445.92 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए

Fri, 18 Dec 2020 04:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Dec 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath transfer Rs 445.92 crore to 97663 self-help groups and their organizations on Friday
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  शुक्रवार को प्रदेश के 97,663 महिला  स्वयं सहायता समूहों एवं उनके संगठनों को 445.92 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। मुख्यमंत्री आवास पर एक वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने  यह धनराशि सीधे समूहों के बैंक खाते में हस्तांतरित की ।। कार्यक्रम में प्रदेश के ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग के मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह और राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की उपस्थित थे।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक स्वावलम्बन प्रदान करने के उद्देश्य से योगी सरकार द्वारा बीते साढ़े तीन वर्षों में अनेक नीतिगत प्रयास किए गए हैं। स्वयं सहायता समूह इस दिशा में महत्वपूर्ण आधार बन कर उभरी हैं। प्रदेश में 3,93,447 स्वयं सहायता समूहों से करीब 45,24,640 परिवारों को बड़ा आर्थिक सम्बल प्राप्त हुआ है। अब तक करीब 67 हजार समूह सदस्यों द्वारा 1 करोड़ 28 हजार स्कूल गणवेशों का निर्माण किया गया है, जिससे लगभग 100 करोड़ से अधिक की आमदनी हासिल हुई। वर्तमान में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा 1,141 उचित दर की दुकानों का संचालन किया जा रहा है, तो 52,981 अंगनब7 केंद्रों में इन्हीं समूहों द्वारा सूखे राशन का वितरण भी किया गया। योगी सरकार करीब 58 हजार ग्राम पंचायतों में बैंकिंग सखी की नियुक्ति कर रही है, जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को वरीयता दी गई है। यही नहीं, 7,213 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सामुदायिक शौचलयों का संचालन भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed