फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath talks to sugercane farmers in Lucknow.

UP: सीएम योगी ने गन्ना किसानों से किया संवाद, बोले- पहले किसान कर्ज में डूबा था आज खुशहाल है

Fri, 19 Jan 2024 03:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 19 Jan 2024 03:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गन्ना किसानों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान पहले अनदेखी से आत्महत्या को मजबूर थे जबकि आज प्रदेश के विकास को गति दे रहे हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath talks to sugercane farmers in Lucknow.
गन्ना किसानों से संवाद कार्यक्रम में सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया है जबकि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश के किसान आत्महत्या करने को मजबूर थे। वह कर्ज में डूब हुए थे। खेती के लिए बिजली, खाद और सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं थी। पिछली सरकारों की अनदेखी से चीनी मील बंद हो रही थीं। हमारी सरकार सत्ता में आई तो मुश्किल से 110 चीनी मिलें चल रहीं थी। उन पर भी वर्ष 2010 से 2017 के बीच गन्ना मूल्य का बकाया था। हमने सबसे पहले गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान किया और 120 चीनी मिलें को संचालन कराया। इतना ही नहीं कोरोना के दौरान जब देश के अन्य राज्यों में चीनी मीलें बंद हो रहीं थीं तो प्रदेश मजबूती के साथ चीनों मिलों को चला रहा था। पिछले साढ़े छह वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने लगभग 7 लाख करोड़ की राशि सीधे अन्नदाता के खाते में भेजी है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गन्ना किसान संवाद कार्यक्रम में कही। इस दौरान गन्ना किसानों ने योगी सरकार का गन्ने के एसएपी पर 20 रुपये प्रति कुंतल बढ़ोतरी पर खुशी जाहिर करते हुए उनका आभार प्रकट किया। 

विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा से पहले एसएपी में बढ़ोत्तरी का दिया उपहार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हमारी सरकार आई तो गन्ना किसानों को गन्ने का समर्थन मूल्य 315 रुपये प्रति कुंतल दिया जाता था, लेकिन वह पैसा भी उनको नहीं मिल पाता था। इस पर हमने काम शुरू किया और आज 120 चीनी मिलों में 105 चीनी मिलें 10 दिन के अंदर गन्ना मूल्य का भुगतान कर रहीं हैं। वहीं इसे शत प्रतिशत करने पर युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। आज गन्ना किसानों को गन्ने का समर्थन मूल्य 370 रुपये प्रति कुंतल दिया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले गन्ना किसानों को एसएपी में बढ़ोतरी का उपहार दिया है क्योंकि भगवान की पूजा से पहले अन्नपूर्णा देवता को भोग लगाया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने यह फैसला लिया। सीएम योगी ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ उनके साथ खड़ी है। गत वर्ष हमने आम के 4 किसानों को मास्को भेजा था। यहां पर जो आम 40 से 50 रुपये किलो बिक रहा था, वहीं मास्को बाजार में पहुंचा तो 800 से लेकर 1000 प्रति किलो में बिका। इससे अन्नदातों की आय में बढ़ोतरी हो रही है और वह समृद्ध हो रहे हैं। यह डबल इंजन की सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में लें सोलर क्रूज का मजा, सीएम योगी ने उद्घाटन कर किया जल विहार, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भव्य राम मंदिर परिसर में नजर आए मुख्यमंत्री योगी, सपना सच होने की दिखी खुशी, तस्वीरें


प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान गांव में जगह-जगह कराएं भंडारा
सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी सौभाग्यशाली है, जो 500 वर्षों के बाद 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की साक्षी बनेगी। ऐसे में प्रदेश के सभी अन्नादाता किसानों को टेलीविजन के माध्यम से जुड़ना चाहिये। गांव में जगह-जगह पर भंडारा कराएं और मंदिरों में हो रहे संकीर्तन में शामिल हों। वह सुबह मंदिरों की सफाई करें और शाम को घर के साथ मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का भव्य आयोजन करें। यह हमारी विरासत को सम्मान देने के साथ हमारा दायित्व भी है। उन्होंने 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को गन्ना किसानें को बधाई और शुभकामनाएं दी। 

सीएम योगी ने प्रदेश के किसानों का बढ़ाया मान
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए गन्ना किसानों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संवाद भी किया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने सीएम योगी का गन्ना मूल्य के एसएपी के 20 रुपये प्रति कुंतल में बढ़ोत्तरी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी का फैसला ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि जब देश-दुनिया रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अति उत्साहित है तो इस दौरान योगी सरकार ने प्रदेश के गन्ना किसानों को गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की सौगात देकर यह साबित कर दिया है कि वह सरकार किसान हितों को लेकर हमारे साथ खड़ी है।

गदगद हैं प्रदेश के किसान 
मेरठ के ओमवीर चौधरी ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश को नयी दिशा दी है। उन्होंने अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के भव्य-दिव्य मंदिर निर्माण पर बधाई दी। उन्होंने बड़े पैमाने पर यूपी पुलिस भर्ती और युवाओं को रोजगार देने पर दिल से शुक्रिया अदा किया। कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी से प्रदेश के किसान काफी गदगद हैं। इसके अलावा मेरठ के गन्ना किसान अनिल चौधरी, कुशीनगर के धनंजय राम त्रिपाठी, मुजफ्फनगर के राहुल, गोंडा के शुभम त्रिपाठी, ओमकार सिंह ने गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed