फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath speaks on violence during shobha yatra in West Bengal.

UP: सीएम योगी का टीएमसी सरकार पर हमला, बोले- शोभायात्रा के दौरान हिंसा सनातन आस्था को आहत करने का प्रयास

Sat, 20 Apr 2024 12:01 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Apr 2024 12:01 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे सनातन आस्था को आहत करने की कुचेष्टा करार दिया है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath speaks on violence during shobha yatra in West Bengal.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बंगाल में रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान हिंसा सनातन आस्था को आहत करने की कुचेष्टा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ...अभी राम नवमी का आयोजन संपन्न हुआ है। भाजपा शासित सभी राज्यों में  राम नवमी के उत्सव और शोभायात्राएं सकुशल संपन्न हुईं लेकिन पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस की सरकार के कारण वहां राम नवमी की शोभायात्राओं पर हमले हुए हैं, यानी सनातन आस्था को आहत करने की किस हद तक की कुचेष्टाएं हो रही हैं, यह एक बार फिर से वहां देखने को मिला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें नहीं भूलना चाहिए की सुशासन की पहली शर्त कानून का शासन है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश में और भाजपा की राज्य सरकारों ने भी सुरक्षा का बेहतर माहौल देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोकसभा के पहले चरण के चुनाव में पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर मतदान हुआ। इस दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाएं भी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed