फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath speaks on BJP win in Milkipur assembly election.

मिल्कीपुर उपचुनाव: भाजपा की भारी-भरकम जीत, सीएम योगी ने प्रत्याशी चंद्रभानु को दी बधाई, कही ये बात

Sat, 08 Feb 2025 03:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Feb 2025 03:55 PM IST
सार

मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी सरकार पर जनता के अटूट विश्वास की जीत करार दिया है। उन्होंने प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को बधाई दी है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath speaks on BJP win in Milkipur assembly election.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : X @ANI

विस्तार

अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने 61, 639 मतों से जीत दर्ज की। जीत से उत्साहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को बधाई दी है और कहा कि यह जीत जनता के यूपी सरकार के प्रति आमजन के अटूट विश्वास की जीत है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर विधान सभा सीट पर उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हृदयतल से बधाई! यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'डबल इंजन की भाजपा सरकार' की लोक-कल्याणकारी नीतियों एवं सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित यूपी सरकार के प्रति आमजन के अटूट विश्वास का प्रतीक है।
विज्ञापन


विजयी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को बधाई एवं उत्तर प्रदेश की विकास-यात्रा और सुशासन को अपना मत प्रदान करने वाली मिल्कीपुर विधान सभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता-जनार्दन का हार्दिक अभिनंदन! जय श्री राम!
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मिल्कीपुर उपचुनाव की मतगणना में 30वें राउंड की अंतिम गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद को  61, 639 मतों से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed