{"_id":"6547a9ca84e3de8b95067f4a","slug":"cm-yogi-adityanath-second-most-popular-leader-on-social-media-site-x-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मुख्यमंत्री योगी एक्स पर देश के दूसरे सबसे चर्चित नेता, ताजा रैंकिंग में ये हस्तियां रहीं सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मुख्यमंत्री योगी एक्स पर देश के दूसरे सबसे चर्चित नेता, ताजा रैंकिंग में ये हस्तियां रहीं सबसे आगे
Sun, 05 Nov 2023 08:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 Nov 2023 08:12 PM IST
सार
सोशल मीडिया हैशटैग ट्रैकिंग टूल 'ट्वीट बाइंडर' ने ताजा रैंकिंग जारी की है। इसके अनुसार, मुख्यमंत्री योगी एक्स पर देश के दूसरे सबसे चर्चित नेता बन गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के दूसरे सबसे चर्चित राजनेता बन गए हैं। सोशल मीडिया हैशटैग ट्रैकिंग टूल 'ट्वीट बाइंडर' की ताजा रैंकिंग में सामने आया है कि अक्तूबर में एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद योगी के हैंडल को लेकर सबसे अधिक चर्चा हुई।
विज्ञापन
ट्वीट बाइंडर ने भारत में एक्स यूजर्स की ओर से 1 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक पोस्ट की संख्या के आधार पर रैंकिंग तैयार की है। संपूर्ण रैंकिंग में पीएम मोदी, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और साउथ के एक्टर विजय ही सीएम योगी से आगे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, बालीवुड एक्टर सलमान खान, राहुल गांधी, शाहरुख खान और अक्षय कुमार भी सीएम योगी से बहुत पीछे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा के बाद कांग्रेस ने बसपा को दिया झटका, पूर्व मंत्री राज बहादुर सिंह कांग्रेस में हुए शामिल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अनुप्रिया पटेल ने कहा: अपना दल बनेगी यूपी की सबसे बड़ी पार्टी, अखिलेश से पूछा गैर यादव को सीएम बनाएंगे?
सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि वैश्विक पटल पर सीएम योगी के प्रशंसकों संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान से लेकर ऑस्ट्रेलिया, इजरायल, अमेरिका और इंग्लैंड तक योगी के प्रशंसकों की बड़ी संख्या है। एक्स पर 2.65 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर 77 लाख फॉलोअर्स हैं। सीएम योगी का वॉट्सएप चैनल पर भी करीब 15 लाख फॉलोअर्स जुड़ चुके हैं।