फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath says we will come back to power again.

योगी का आत्मविश्वास: बोले- साढ़े चार साल में बदली यूपी की तस्वीर, हम फिर सरकार बनाएंगे

Thu, 23 Sep 2021 11:04 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Sep 2021 11:04 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा जताया है कि भाजपा एक बार फिर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में कामयाब रहेगी। साढ़े चार साल में प्रदेश ने विकास के नए प्रतिमान गढ़े हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath says we will come back to power again.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साढ़े चार वर्ष के शासन में कानून व्यवस्था में सुधार, निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास से प्रदेश की तस्वीर बदली है। प्रदेश की महिलाएं, युवा सहित हर वर्ग बिना किसी जाति धर्म के भेद के भाजपा को वोट देना चाहता है। 2022 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्ष में सरकार ने देश में प्रदेश की छवि को बदला है। प्रदेश में पहली बार तीन लाख करोड़ का निवेश हो रहा है। सरकारी क्षेत्र में साढ़े चार लाख नौकरियां देने के साथ निजी क्षेत्र में करोड़ों नौकरियां और स्वरोजगार भी दिया है। प्रदेश सरकार ने कोरोना प्रबंधन में सफलता हासिल करने के साथ टीकाकरण में भी देश में रिकार्ड बनाया है।
विज्ञापन


बैठक में यूपी चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी के नेतृत्व में फिर भाजपा की सरकार बनेगी : स्वतंत्र देव
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र और हर वर्ग के लिए काम किया है। प्रदेश में माफियाराज समाप्त हुआ है और लगातार हो रहे निवेश से प्रदेश दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बना है। बैठक को प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed