फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath says Congress wants to remove reservation.

UP: मुख्यमंत्री योगी बोले- कांग्रेस दलितों-पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है

Wed, 24 Apr 2024 12:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 24 Apr 2024 12:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस धार्मिक आधार पर आरक्षण का बंटवारा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलितों-पिछड़ों को मिलने वाला आरक्षण मुसलमानों को देना चाहती है।
 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath says Congress wants to remove reservation.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगी दल दलितों और पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण को कम कर उनका हक मुसलमानों को देना चाहती है। वो आरक्षण का धार्मिक आधार पर बंटवारा करना चाहते हैं। सीएम योगी बुधवार को लखनऊ में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस का एक ही मकसद है कि किसी भी तरह से सत्ता में आएं और अपना तालिबानी एजेंडा लागू करें। कांग्रेस ने पहले भी आरक्षण को छीनने का प्रयास किया था लेकिन व्यापक विरोध होने के कारण उन्हें अपने मंसूबों में सफलता नहीं मिली। रंगनाथ मिश्र कमेटी और सच्चर कमेटी के जरिए भी एससी एसटी का आरक्षण मुस्लिमों को देना चाहती थी इसीलिए कांग्रेस जातीय जनगणना करा रही है जिससे समाज का ताना बाना छिन्न भिन्न कर कर वर्ग विशेष को लाभ दे सके। कांग्रेस देश की कीमत पर सत्ता चाहती है। कांग्रेस तालिबानी कानून लागू करना चाहती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी सीट पर राहुल गांधी नहीं, ये हो सकते हैं कांग्रेस के उम्मीदवार, कार्यालय और गौरीगंज में लग गए पोस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पश्चिम के रण में सरकार के साथ ही भाजपा संगठन की भी परीक्षा, इंडिया गठबंधन का भी सियासी इम्तिहान




उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मकसद देश में तीन तलाक और शरिया कानून लागू करना है। यह आधी आबादी का अपमान तो है ही साथ ही उनके खतरनाक मंसूबे दिखाता है। कांग्रेस अपने उस पुराने डीएनए को दिखा रही है जिससे 1947 में देश का बंटवारा हुआ था। 

भाजपा को हर तबके का मिल रहा है समर्थन
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा के समाज के हर तबके का वोट मिल रहा है। दूसरे चरण में 89 सीटों पर मतदान है। 18 चुनावों में पहली बार देश परिणाम को लेकर आश्वस्त है क्योंकि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर मोर्चे पर सर्वांगीण विकास के कार्य किए हैं जिसका लाभ सभी को मिला है। वैश्विक मंच से लेकर आम जनता की अपेक्षाओं तक पर काम हुआ है। बिना भेदभाव के पहली बार सभी को योजनाओं का लाभ मिला है।

देश के 80 करोड़ लोगों को राशन और 50 करोड़ लोगों को हेल्थ बीमा पहली बार मिला है। पहले चरण चुनाव के पहले संकल्प पत्र जनता के सामने रखा था। कांग्रेस और सहयोगियों के घोषणा पत्र के खतरनाक इरादे नजर आते हैं। कांग्रेस का गरीबी हटाओ का नारा नारा ही रह गया। उनकी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गईं। उन्होंने जनता से समझदारी से वोट का इस्तेमाल करने की बात कहते हुए भाजपा को वोट देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed