फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath says carelessness may become fatal in fight against corona.

कोरोना से जंग: योगी बोले- लापरवाही बन सकती है चुनौती, ट्रेसिंग, टेस्टिंग व ट्रीटमेंट में न हो ढिलाई

Wed, 16 Jun 2021 10:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Jun 2021 10:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के नियंत्रित होते हालातों पर संतोष जताया है पर साथ ही लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath says carelessness may become fatal in fight against corona.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोविड संक्रमण कम हुआ है, खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में किसी स्तर पर लापरवाही चुनौती बन सकती है। इसलिए संक्रमितों की ट्रेसिंग, टेस्टिंग व ट्रीटमेंट में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने ये निर्देश बुधवार को टीम-9 की समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि पहले की तरह ज्यादा से ज्यादा लोगों की कोविड जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ एकत्र न होने पाए। इसके लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। आवागमन को सुचारु बनाए रखने के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के प्रति पूरी तौर पर सजगता रखनी होगी। घर-घर मेडिकल किट वितरण का विशेष अभियान शुरू किया गया है। वहीं, प्रदेश में टीकाकरण लगातार बढ़ाया जा रहा है। जून में एक करोड़ टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे महज 14 दिन में पूरा कर लिया गया है। इस तरह प्रदेश में अब तक 2.38 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी है। बीते 24 घंटे में 4,08,731 लोगों ने वैक्सीन लगाई गई। अगस्त महीने  के अंत तक 10 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकाकरण में यूपी ने महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान और केरल को पीछे छोड़ दिया है। अगले चरण में गांवों में टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। उन्होंने इस अभियान की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यूपी में पिछले 24 घंटों में 14 नए ऑक्सीजन प्लांट शुरू किए गए। जबकि 436 स्वीकृत ऑक्सीजन प्लांट में से 100 पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं।

यूपी टीईटी की आजीवन वैधता का नोटिफिकेशन जारी करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) का प्रमाणपत्र को आजीवन वैधता प्रदान की जाए। एक बार परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद दोबारा देने की आवश्यकता नहीं होगी। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाए। डीएलएड पाठ्यक्त्रस्म में प्रवेश के लिए पूर्व प्रचलित व्यवस्था ही लागू रखी जाए।

22 जून तक होगी गेहूं की खरीद
मुख्यमंत्री ने गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को तय समय में भुगतान दिया जाए। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि खरीद का समय 22 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। अब तक 12 लाख 65 हजार किसानों से 55.34 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी की जा चुकी है। साथ ही किसानों को 8,960 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

बाढ़ राहत की तैयारी पूरी करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ राहत संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। आपदा से पीड़ित लोगों को 24 घंटे के भीतर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हाथों अनुमन्य सहायता राशि प्रदान कराई जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने उन्होंने सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ  कठोरता से कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा, फेक न्यूज व वीडियो प्रसारित करने वालों से सख्ती से निपटा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed