फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath said- Summit will make Uttar Pradesh a 1 trillion dollar economy

Lucknow : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- उत्तर प्रदेश को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाएगी समिट

Mon, 13 Feb 2023 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 06:28 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath said- Summit will make Uttar Pradesh a 1 trillion dollar economy
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

सीएम योगी ने कहा कि यूपी निवेश का सुरक्षित गंतव्य होगा। यहां आया व आने वाला हर निवेश प्रदेश के विकास में सहायक तो होगा ही, स्वयं निवेशकों के लिए भी काफी फलदायी होगा। समिट के जरिए प्रदेश को दस खरब अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


कहा कि प्रदेश के पिछड़े जिलों और कमजोर क्षेत्रों में भी बड़ा निवेश होने जा रहा है। पूर्वांचल के लिए 9.54 लाख करोड़ और बुंदेलखंड में 4.27 लाख करोड़ रुपये के करार हुए हैं। इन प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए मंत्री समूह, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और उनकी सहयोगी टीम व्यवस्थित रूप से काम करेगी।
विज्ञापन


समिट बनी निवेश का महाकुंभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसआई में 40 देशों के उद्यमी और निवेशक शामिल हुए। नीदरलैंड, जापान, यूके, यूएई, दक्षिण कोरिया, इटली, सिंगापुर, मॉरीशस, डेनमार्क और आस्टे्रलिया पार्टनर कंट्री बने। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 30 सत्र आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 170 से अधिक निजी और सार्वजनिक कंपनियों, विभिन्न राज्य सरकारों के 40 से अधिक प्राधिकरणों, सौ स्टार्टअप और एमएसएमई ने अपनी सेवाओं और उत्पादों का प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिट में 12 देशों और 17 कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाली अंतरराष्ट्रीय उद्योग संघ का भी अनुभव मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि समिट के दौरान 500 से अधिक बिजनेस टू गवर्मेंट बैठक, 1100 से अधिक बिजनेस टू बिजनेस बैठक आयोजित की गईं। तीन दिवसीय समिट में 25 हजार लोगों ने सहभागिता की है।

समिट की सफलता ऊंचाई पर पहुंची
मुख्यमंत्री ने कहा कि समिट में प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार, दस पार्टनर कंट्री का सहयोग मिला। उद्योग जगत से जुड़ी सभी बड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ देश के सभी प्रमुख उद्योगपतियों ने सहभागिता कर सफलता की नई ऊंचाई पर पहुंचाने में योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे बड़ी कुशल और अकुशल युवा शक्ति भी यहीं है। सरकार ने 25 सेक्टर चिह्नित कर पारदर्शी नीतियां बनाई और उसका परिणाम है कि वैश्विक निवेशक समुदाय यहां निवेश करने को तत्पर है।


समिट में दिखा भारत का बढ़ता सम्मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते नौ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है। समिट में उसका लाभ यूपी को मिलता दिखा। वैश्विक व्यापार समुदाय यूपी की ओर आकर्षित दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed