{"_id":"603dba405fa20b384b103f8c","slug":"cm-yogi-adityanath-s-first-rally-today-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री योगी की पहली सभा आज, दिखाएंगे यूपी के विकास मॉडल की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री योगी की पहली सभा आज, दिखाएंगे यूपी के विकास मॉडल की झलक
Tue, 02 Mar 2021 09:38 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 02 Mar 2021 09:38 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा की पहली चुनावी रैली करेंगे। भाजपा ने वहां आठ चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव में योगी की दो दर्जन सभाएं और रोड शो कराने की तैयारी की है।
विज्ञापन
पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सबसे बड़े स्टार प्रचारक योगी को मैदान में उतार कर चुनाव में अपनी ध्रुवीकरण व आक्रामक रणनीति साफ कर दी है। ममता बनर्जी को चौतरफा घेरने की तैयारी है।
विज्ञापन
योगी की तेजतर्रार हिंदुत्व की छवि को देखते हुए बंगाल के भाजपा नेताओं ने उनके दौरे की मांग की है। भाजपा योगी के जरिए टीएमसी और उनके नेताओं को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिलाने के साथ वहां पार्टी के कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास बढ़ाना चाहती है।
विज्ञापन
योगी अपनी सभाओं में गरीबी और पिछड़ेपन से जूझ रहे पश्चिम बंगाल के चुनावी मंच से यूपी के विकास के मॉडल की झलक दिखाएंगे।