फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM yogi adityanath reviews developmental projects of saharanpur says money will not be hurdle in development

सीएम योगी ने की सहारनपुर में करोड़ों के परियोजनाओं की समीक्षा, कहा- विकास कार्यों में लाएं तेजी, धनराशि की नहीं होगी कमी

Thu, 03 Sep 2020 05:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 03 Sep 2020 05:04 PM IST
सार

- विकास कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाने के निर्देश
- अधिकारियों को समय से धनराशि अवमुक्त किए जाने के निर्देश
- विकास योजनाओं के संबंध में प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रस्तुत करने के निर्देश

विज्ञापन
CM yogi adityanath reviews developmental projects of saharanpur says money will not be hurdle in development
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दो सितंबर को अपने सरकारी आवास पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहारनपुर मण्डल की 50 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने परियोजनाओं व विकास कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से मानकों के अनुसार पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए शासन स्तर पर धनराशि की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को समय से धनराशि अवमुक्त किए जाने के निर्देश भी दिए। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को विकास योजनाओं के संबंध में प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए कहा कि सहारनपुर मण्डल में विकास की अनन्त संभावनाएं हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सहारनपुर स्मार्ट सिटी और अमृत योजना के कार्यों को शीघ्रता से किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि सहारनपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना की कार्यवाही में तेजी लायी जाए। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण और माध्यमिक शिक्षा से जुड़े कार्यों के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्रता से निर्णय लेते हुए कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पर्यटन विभाग से जुड़ी योजनाओं को भी समयबद्ध ढंग से पूर्ण  किया जाए।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जिन विकास कार्यों के लिए जनपद स्तर पर भूमि की आवश्यकता है, उससे सम्बन्धित कार्यवाही में विलम्ब न हो। शीघ्र ही भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सामुदायिक शौचालय व ग्राम पंचायत सचिवालय के निर्माण सम्बन्धी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने की कार्यवाही हो। उन्होंने कहा कि सहारनपुर मण्डल के हर जनपद में ओडीओपी के तहत चयनित उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए। इन उत्पादों की प्रदर्शनी लगाए जाने की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कई कार्यों की सम्भावनाएं हैं। इस सम्बन्ध में भी बैठकें कर कार्यवाही की जाए। प्रत्येक विकास खण्ड पर कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) का गठन हो। कोल्ड स्टोरेज और कृषि उत्पादों के भण्डारण के निर्माण कार्यों को भी प्राथमिकता के स्तर पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे कृषकों और कृषि क्षेत्र को लाभ होगा। उन्होंने जनपद स्तर पर बैंकर्स समिति के साथ बैठकें किए जाने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तर पर लम्बित परियोजनाओं के प्रस्तावों पर तीन से सात दिन के अंदर निर्णय लेते हुए कार्यवाही की जाए। निर्माण परियोजनाओं के समयबद्ध ढंग से पूर्ण होने पर प्रदेश व देश का अपेक्षित विकास होता है। उन्होंने कहा कि इस समय अनलाॅक-4 की प्रक्रिया के तहत कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव व सतर्कता अपनाते हुए विकास कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण किया जाना जरूरी है। विकास कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में साप्ताहिक, पाक्षिक व मासिक बैठकें सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को विकास कार्यों  के सम्बन्ध में मासिक बैठकें सुनिश्चित करने की बात कही।  

मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर सहारनपुर के मण्डलायुक्त तथा जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली के जिलाधिकारियों से विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने स्मार्ट सिटी, अमृत योजना, सीवरेज परियोजना, सहारनपुर मेडिकल काॅलेज तथा स्पोर्ट्स काॅलेज की प्रगति के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया। शामली में पुलिस लाइन निर्माण और पीएसी यूनिट की स्थापना की कार्यवाही हो रही है। एल-1 व एल-2 स्तर का 100 बेडेड अस्पताल तैयार है। सड़क निर्माण, सेतुओं का निर्माण की कार्यवाही तेजी से हो रही है। यूरिया की उपलब्धता के संबंध में  किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है।

सहारनपुर के जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद मेंला के निर्माण विभाग से संबंधित 1278 करोड़ रुपए के 11 कार्य तथा राजकीय निर्माण निगम से संबंधित 614 करोड़ रुपये के 03 कार्य, जल निगम के 66 करोडं रुपये 31 कार्यों के निर्माण कार्य हैं, जिनमें से कुछ पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष प्रगति पर हैं। गोवंश आश्रय स्थल और मनरेगा के कार्य किए गए हैं। 

मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 586 करोड़ रुपए के 110 कार्य किए जा रहे हैं। इनमें सड़क निर्माण कार्य, उनका सुदृढ़ीकरण व चैड़ीकरण, सेतुओं का निर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से संबंधित निर्माण कार्य, अमृत योजना, सीवरेज, पीएम आवास योजना, ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज, मनरेगा के कार्य, गौशाला निर्माण कार्य शामिल हैं। यूरिया की उपलब्धता है और इस संबंध में कोई परेशानी नहीं है। काली नदी को पुनर्जीवित किया गया है।

शामली के जिलाधिकारी ने जनपद में लोक निर्माण विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कोविड एल-1, एल-2 हाॉस्पिटल निर्माण, अमृत योजना, गो-आश्रय स्थल निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पाइप पेयजल योजना की प्रगति के संबंध में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जनपद में यूरिया उपलब्ध है। कृष्णा नदी का जीर्णोद्धार किया गया है।


बैठक के दौरान गन्ना विकास मंत्री श्री सुरेश राणा, सांसद व विधायक, मुख्य सचिव श्री आरके तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री आलोक टण्डन, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा अरविन्द कुमार, अपर मुख्य सचिव सिंचाई टी वेंकटेश, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव श्री चिकित्सा शिक्षा श्री रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव कृषि श्री देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्रीमती मोनिका गर्ग, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव वन श्री सुधीर गर्ग, प्रमुख सचिव नगर विकास श्री दीपक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed