फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath paid tribute to Giri Teg bahadur in Lucknow.

UP: सीएम योगी ने गुरु तेग बहादुर को दी श्रद्धांजलि, बोले- उन्होंने विदेशी आक्रांताओं से सनातन की रक्षा की

Fri, 06 Dec 2024 02:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Dec 2024 02:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गुरु तेग बहादुर के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कहा कि गुरु तेग बहादुर ने कभी भी देश और धर्म से हटकर के किसी विदेशी आक्रांता के सामने सिर नहीं झुकाया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath paid tribute to Giri Teg bahadur in Lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहियागंज गुरुद्वारा में गुरु परंपरा के नवम् गुरु श्री तेग बहादुर जी महाराज के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम योगी ने उनके बलिदान और स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि सिख पंथ के अनुयायियों ने अपनी साधना और सामर्थ्य से अपने कौम के साथ-साथ पूरे देश को और पूरे सनातन धर्म को न केवल सुरक्षा प्रदान की बल्कि एक लंबे समय के लिए उन्हें अभय भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी महाराज ने उस समय कश्मीर को बचाया था जब वहां के सनातन धर्मावलंबियों को विदेशी आक्रांताओं द्वारा धर्म परिवर्तन करने का आदेश मिला था।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने कश्मीरी पंडितों को एक नया जीवन दिया था। धर्म परिवर्तन के आदेश के बाद सुरक्षा के लिए भटक रहे कश्मीरी पंडितों को न सिर्फ नया जीवन दिया था बल्कि उनसे कहा था कि अत्याचारियों से कह दो कि पहले हमारे गुरु को इस्लाम स्वीकार कराओ। सीएम योगी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने हमेशा देश और धर्म को प्राथमिकता दी और किसी विदेशी आक्रांता के सामने सिर नहीं झुकाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  बाबरी मामले के पक्षकार इकबाल अंसारी बोले- अब अयोध्या में शांति... सभी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकारा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिना छुट्टी गायब शिक्षक-कर्मचारियों पर कार्यवाही न करने वाले प्रधानाध्यापक-बीएसए भी नपेंगे, निर्देश जारी


गुरु नानक देव ने बाबर के अत्याचारों के खिलाफ उठाई आवाज
सीएम योगी ने कहा कि वह कैसा कालखंड रहा होगा जब एक विदेशी आक्रांता बाबर देश के अंदर अत्याचार कर रहा था, उसके खिलाफ गुरु नानक देव जी ने आवाज उठाई थी। सीएम ने कहा कि इतिहास के उन पन्नों को कौन नहीं जानता है जब भक्ति की इस परंपरा से ऊपर उठकर उन्होंने समय के साथ तात्कालिक समाज को एक नई दिशा देने का काम किया था। वहां से चलकर हम शहादत और बलिदान की एक सुदृढ़ नियम को आगे बढ़ाते हुए गुरु गोविंद सिंह महाराज तक पहुंचे। वह शक्ति का एक दिव्य पुंज बन करके न केवल सनातन धर्म की रक्षा के लिए बल्कि भारत की रक्षा के लिए अपने आपको बलिदान करने से पीछे नहीं हटे।

गुरु तेग बहादुर ने गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जैसा सशक्त शक्तिपुंज भी देश को दिया
सीएम योगी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर अपनी शहादत के पहले सनातन धर्म की रक्षा के लिए, देश और धर्म की रक्षा करने के लिए गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जैसा सशक्त शक्तिपुंज भी देश को दिया। उनके चार-चार साहिबजादे बलिदान हो गए। सीएम योगी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी जी के आभारी हैं, जिन्होंने 26 दिसंबर की तिथि को वीर बाल दिवस के रूप में आयोजित करने की घोषणा की। यह मेरा सौभाग्य है कि वीर बाल दिवस सन् 2020 से लगातार मुख्यमंत्री आवास में पूरी भव्यता के साथ आयोजित हो रहा है। पूरा संत समाज इसमें शामिल होता है। हम गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के चार-चार साहिबजादे और माता गुजरी को नमन करते हुए आज के युवा पीढ़ी के लिए और आज के बच्चों के सामने एक नया आदर्श शहादत के रूप में सामने रखते हैं जो आज के लिए देश और धर्म के लिए आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सीएम योगी ने कहा कि यह महान सिख गुरुओं का इतिहास है जो हम सभी जीवन में एक नई प्रेरणा प्रदान करता है। यह हमको निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed