फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath on Viksit Bharat Sankalp yatra in Lucknow.

UP: विकसित भारत संकल्प यात्रा में बोले सीएम योगी- जाति और मजहब के नाम पर देश को बांटने वाले विकास के विरोधी

Thu, 30 Nov 2023 03:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 30 Nov 2023 03:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जाति और मजहब के नाम पर देश को बांटने वाले लोग विकास विरोधी हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath on Viksit Bharat Sankalp yatra in Lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े 9 वर्षों में अपने महत्वपूर्ण निर्णयों, दूरदर्शी सोच एवं योजनाओं से देश भर में जो माहौल बनाया है, वह किसी भारतीय से छिपा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संकल्प में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं काफी सहायक बनी हैं, जिसका भव्य रूप आज हम सभी को देखने को मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाले कुछ वर्षों में विकसित भारत की संकल्पना को स्थापित करेगी। इसमें हम सब का भी योगदान जरूरी है। इसी उद्देश्य से 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन


 ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के आगमन पर गुरुवार को निशातगंज स्थित वाल्मीकि नगर में कहीं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये देश के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र, आवास की चाबी एवं आयुष्मान कार्ड वितरित कर सीधा संवाद भी किया। 
विज्ञापन


2014 से पहले चेहरा देखकर बनाई जाती थीं योजनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ था। उसके बाद कई सरकारें बनीं। इन्होंने काम भी किया होगा और देश का पैसा भी खर्च किया होगा लेकिन दुनिया में वर्ष 2014 से पहले भारत की छवि एवं यहां के लोगों के बारे में क्या धारणा थी, लेकिन दुनिया में आज क्या छवि है, यह हम सब देख रहे हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को दर्शाता है। वर्ष 2014 से पहले देश में चेहरा देखकर योजनाएं बनाई जाती थीं। उसमें भी जमकर बंदरबांट का खेल होता था। उनके एजेंडे में गरीब, सामान्य नागरिक, महिलाएं और नौजवान शामिल नहीं होते थे। आज देश में गरीबों और जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, गरीबों के घर में निशुल्क शौचालय, जनधन अकाउंट योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम सम्मान निधि और पीएम स्वनिधि जैसी तमाम लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। यह योजनाएं पहले क्यों नहीं चलायी गई, जबकि देश भी वही है और सरकार के आय के स्त्रोत भी वही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साढ़े 9 वर्षों में देश में 12 करोड़ परिवारों को फ्री शौचालय, 4 करोड़ परिवारों को आवास, आयुष्मान भारत के तहत 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी गयी। इसमें अकेले उत्तर प्रदेश में 55 लाख से अधिक परिवारों को आवास, 3 करोड़ परिवारों को शौचालय, 10 करोड़ लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड का लाभ दिया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष और विधायक निधि के जरिये विधायक अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए पैसे उपब्लध करा रहे हैं। कोरोना काल से देश में निरंतर 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सुविधा दी जा रही है। 

विकास के एजेंडे को पीछे धकेलने वालों से रहें सावधान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार आपके बारे में सोच रही है तो आपकी भी जिम्मेदारी बनती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्रण के संकल्प को पूरा करने में अपना भरपूर सहयोग दें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश का विकास नहीं चाहते हैं। वह परिवारवाद, जातिवाद, मत और मजहब के आधार पर समाज को बांटने का कुत्सित प्रयास कर विकास के एजेंडे को पीछे धकेलना चाहते हैं। इससे हम सभी को बाहर आना होगा तभी गरीब के चेहरे पर उसके सपनों की खुशहाली लाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि आजादी के 100 साल पूरे होने पर वर्ष 2047 में देश आजादी का शताब्दी महोत्सव मना रहा होगा तो उस समय भारत वसुधैव कुटुंबकम के भाव के साथ दुनिया को अपने साथ लेकर चलने के संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा। इसके लिए गुलामी की मानसिकता को समाप्त करना होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हर नागरिक को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। इसी के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण मिशन से जुड़ी सभी योजनाओं की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह को सौंपी गई, जिसका लाभ 60 हजार महिलाएं सीधे-सीधे रोजगार के जरिये उठा रही हैं। वहीं बैंकिंग सुविधा का लाभ ग्रामीणों को देने के लिए बीसी सखी बखूबी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही हैं। वे इस योजना से जुड़कर अपने परिवार के साथ ग्रामीणों को बैंक से पैसा निकालने, जमा करने और बैंकिंग संबंधी उनकी समस्याओं का समाधान करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। सीएम योगी ने कहा कि भारत विकसित संकल्प यात्रा के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप विभिन्न कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश के 57000 से अधिक ग्राम पंचायत और 762 से अधिक नगर निकायों में वीडियो वैन के जरिये कार्यक्रम को सफलता की नई ऊंचाइयां पर पहुंचाया जाएगा। 


सीएम योगी ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र, आवास की चाबी और आयुष्मान कार्ड सौंपे। सीएम योगी ने पीएम स्वनिधि के लाभार्थी सुजीत कुमार, आमीदा खातून, राम किशोर, विनोद यादव को चेक व प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं प्रधानमंत्री आवास शहरी के तहत लक्ष्मी देवी, रीना, विमला, सूफिया को आवास की चाबी सौंपी। पिंकी और नेहा सिंह को आयुष्मान कार्ड दिया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद भी किया। इस दौरान लाभार्थी बदलू राजपूत, सुमन सिंह, दिव्यांश गोस्वामी और तनुश्री पांडेय  ने योजनाओं का लाभ मिलने पर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, विधायक योगेश शुक्ला, डॉ. नीरज बोरा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed