फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath meeting with officers on dengue and viral.

यूपी: डेंगू व वायरल की रोकथाम के लिए फिरोजाबाद, मथुरा और आगरा में काम करेंगी विशेषज्ञों की टीमें

Mon, 06 Sep 2021 06:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Sep 2021 06:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि फिरोजाबाद की स्थिति पर लगातार नजर रखें और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाएं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath meeting with officers on dengue and viral.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया कि फिरोजाबाद में डेंगू व अन्य वायरल बीमारियों की रोकथाम के लिए अतिरिक्त बेड, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाइयां, जांच उपकरण आदि की व्यवस्था की गई है। आवश्यकतानुसार इसमें और बढ़ोतरी की जाए।

विज्ञापन


जनपद की स्थिति पर 24×7 नजर रखी जाए। सीएम हेल्पलाइन द्वारा भी मरीजों/परिजनों से संपर्क किया जाए। लोगों को जागरूक करें कि बीमारी के हल्के लक्षण होने पर भी तत्काल निकटतम अस्पताल से संपर्क करें।
विज्ञापन


उन्होंने आदेश दिया कि एसजीपीजीआई, केजीएमयू और आरएमएल लखनऊ के तीन-तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तीन टीम गठित कर जनपद फिरोजाबाद, मथुरा और आगरा में भेजा जाए। एक-एक मरीज की सेहत पर ध्यान दिया जाए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की यह टीम स्थानीय डॉक्टरों का मार्गदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सतत प्रयासों से कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण के बीच जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। आज प्रदेश के 28 जनपदों (अलीगढ़, अमरोहा, अयोध्या, बागपत,  बलिया, बांदा, बस्ती, भदोही, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कौशाम्बी, ललितपुर, महोबा, मथुरा, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली, सीतापुर, सोनभद्र) में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 से भी कम हो गई है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है।

64 जिलों में नहीं मिला संक्रमण का एक भी मामला

विगत 24 घंटे में हुई 01 लाख 85 हजार 793 सैम्पल की टेस्टिंग में 64 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 10 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 227 रह गई है। यह सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही संक्रमण को बढ़ाने का कारक बन सकती है।

ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अब तक 07 करोड़ 36 लाख 38 हजार 873 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 12 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 31 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब तक 16 लाख 86 हजार 369 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। इस स्थिति को और बेहतर करने के लिए ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed