फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi adityanath meeting with field officers for security on Holi

होली पर अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटें: सीएम योगी आदित्यनाथ

Wed, 04 Mar 2020 01:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Mar 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi adityanath meeting with field officers for security on Holi
सीएम योगी ने कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के मौके पर अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। कहा, होली में अगर कहीं कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है तो इसके ज़िम्मेदार संबंधित डीएम और पुलिस कप्तान होंगे। जोन के एडीजी, रेंज के आईजी और डीआईजी भी फील्ड में जाकर पुराने मामलों को निपटाएं।

विज्ञापन


सीएम मंगलवार को फील्ड के सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे थे। उन्होंने अफसरों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, अवैध शराब की तस्करी रोकने, 102 और 108 एंबुलेंस की पर्याप्त उपलब्धता और मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


कहा कि अराजकता फैलाने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दें चाहे वह किसी भी समूह का हो। प्रधानी के चुनाव नजदीक आ रहे हैं। इसलिए रंजिश के मामलों पर विशेष नजर रखें। व्यापारियों और उनके प्रतिष्ठानों में किसी भी प्रकार की लूट, डकैती अथवा हत्या न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली पर अवैध शराब की खपत की आशंका ज्यादा रहती है। हरियाणा और पंजाब से आने वाली अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए बॉर्डर पर बैरियर लगाकर जांच करें। साथ ही आबकारी विभाग से समन्वय कर अभियान चलाएं। उन्होंने संवेदनशील जिलों से तैयारियों की जानकारी ली।

होलिका दहन के स्थलों का निरीक्षण करें अधिकारी

सीएम ने राजपत्रित अधिकारियों से होलिका दहन के स्थलों के निरीक्षण के भी निर्देश दिए हैं जिससे कोई विवाद न उत्पन्न हो। कहा, थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठक कर पांच वर्षों में पंजीकृत अभियोगों में चार्जशीटेड आरोपियों और 10-10 शरारती तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें।

दंगा निरोधी यंत्रों और उपकरणों को जांच लें और पुलिस लाइन में दंगा रिहर्सल व मॉक ड्रिल भी कराएं। मुख्यमंत्री ने संवेदनशील मार्गों पर फ्लैगमार्च की हिदायत देते हुए बाइकर्स के खिलाफ जांच अभियान चलाने को कहा।

जुलूस के रास्तों के धार्मिक स्थलों की हो पर्याप्त सुरक्षा
योगी ने कहा कि शोभा यात्राओं के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पूरे प्रबंध किए जाएं। जुलूस के मार्गों पर पड़ने वाले धार्मिक स्थलों की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करें। चौकीदार, होमगार्ड और एसपीओ का इस्तेमाल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहायक पुलिस बल के रूप में करें।

मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें और ऐसे क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी करें। 112 की गाड़ियों का रूट चार्ट तैयार किया जाए और इन्हें संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमणशील रखें। साथ ही यह ध्यान रखें कि ऐसे मौकों पर महिलाओं से छेड़छाड़ न होने पाए।


 

सोशल मीडिया पर रखें विशेष नजर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखें। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर ऐसी पोस्ट जो सामाजिक एवं धार्मिक विद्वेष उत्पन्न करते हैं, उनका खंडन कर तत्काल उसे संबंधित साइट से हटवाएं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

सोशल मीडिया पर रखें विशेष नजर
मुख्यमंत्री ने कोरोना और स्वाइनफ्लू को लेकर भी अफसरों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी सीएमओ से कहा है कि वे इन बीमारियों से बचाव, रोकथाम और त्वरित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को होली के मद्देनजर सीएमओ से समन्वय स्थापित कर जिला अस्पताल और अन्य अस्पतालों को अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए। चिकित्सालयों में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाएं एवं उपकरणों उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने सफाई और प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराने को कहा है।

पर्याप्त सुरक्षा की तैयारी
- 141486 स्थानों पर होगा होलिका दहन
- जिलों के लिए 40 कंपनी पीएसी आवंटित
- 18 कंपनी अर्ध सैनिक बल भी होंगे तैनात
- 916 स्थानों पर निकाला जाएगा जुलूस
- 20 जिले अति संवेदनशील
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed