फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath launches modern prison vans for 56 districts in Uttar Pradesh.

UP News: मुख्यमंत्री योगी बोले- पहले पुलिस को दौड़ाने वाले आज खुद बचके भाग रहे हैं

Sun, 18 Sep 2022 06:24 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 Sep 2022 06:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को  56 जिलों के लिए मॉर्डन प्रिजन वैन का शुभारंभ किया और पुलिस आधुनिकीकरण के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र किया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath launches modern prison vans for 56 districts in Uttar Pradesh.
कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य।

विस्तार

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था आज देश और दुनिया में नजीर बनती दिखाई दे रही है। यूपी की कानून व्यवस्था की लोग चर्चा करते नजर आते हैं। वर्ष 2017 के पहले जिस राज्य में दंगे, अराजकता, गुंडागर्दी चरम पर थी, जहां पुलिस भागती थी और अपराधी उन्हें दौड़ाते थे, आज कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों में पुलिस का खौफ है। प्रदेश में अपराधियों में कानून का भय है। साथ ही कानून का राज स्थापित होने से यूपी निवेश में लोगों का पसंदीदा राज्य बन गया है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत 56 जिलों के लिए मॉडर्न प्रिजन वैन को हरी झंडी दिखाने के दौरान कहीं। 

विज्ञापन


लखनऊ में प्रदेश की पहली पुलिस एंड फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट की हो रही स्थापना 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ में प्रदेश की पहली पुलिस एंड फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट की स्थापना की जा रही है। यह न केवल आधुनिक तकनीक से जोड़ेगी बल्कि अपराध नियंत्रण में भी इसकी प्रभावी भूमिका होगी। यहां का ट्रेनिंग सेंटर प्रदेश और देश में दक्ष युवाओं को देने में सक्षम होगा। सीएम योगी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों के अंदर देश की आबादी के सबसे बड़े राज्य यूपी में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस आधुनिकीकरण के जो प्रयास शुरू किए गए थे, उसी के तहत गृह विभाग को मॉडर्न प्रिजन वैन सौंपी जा रही हैं। इसके लिए गृह और कारागार विभाग को बधाई देता हूं। प्रदेश की 25 करोड़ की जनता को सुरक्षा का एहसास कराने के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। सीएम ने कहा कि चाहे पुलिस भर्ती की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करना हो या प्रदेश के अंदर भर्ती पुलिस कार्मिकों की ट्रेनिंग के साथ उन्हें दक्ष बनाने की कार्रवाई को बढ़ाने का कार्य रहा हो। प्रदेश के हर रेंज में साइबर थाने की स्थापना के साथ हर जोन स्तर पर एफएसएल लैब की स्थापना को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों को सुरक्षित रखने के साथ हर गतिविधि पर नजर रखेगी वैन 
मुख्यमंत्री ने कहा कि 1.56 लाख से अधिक पुलिस कर्मियों की समयबद्ध तरीक़े से भर्ती प्रक्रिया पूरी कर प्रदेश में पुलिस बल में जो रिक्तियां थीं, उन्हें तो दूर किया ही गया, साथ ही तकनीक से जोड़कर आगे भी बढ़ाया गया। पुलिस बल जिन वाहनों से कैदियों को जेल से अदालत और अदालत से जेल तक पहुंचाता था,  वह पुराने हो चुके थे। उनमें आधुनिक तकनीक का उपयोग नहीं किया गया था। ऐसे में कई बार कैदी भाग जाते थे या फिर आपराधिक गिरोह उन पर हमला करके क़ैदियों को छुड़वाने का प्रयास करते थे। मॉडर्न प्रिजन वैन ऐसी आधुनिक तकनीक से लैस है, जो पुलिस कर्मियों को सुरक्षित तो रखेगी ही, साथ ही एक एक गतिविधि पर नज़र रखने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आधुनिकीकरण के लिए यह उठाए बड़े कदम 
- यूपी पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 6 हजार करोड़ का बजट जारी किया
- तीन हजार करोड़ से डायल-112 काे किया जा रहा आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस 
- 18 साइबर थाने प्रदेश में बनाए गए  
- महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटीरोमियो स्क्वायड का गठन 
- 79 महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र को थाने का दर्जा दिया गया 
- 3 महिला पीएसी बटालियन का गठन किया गया
- ड्रग और शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए एएनटीएफ का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed