{"_id":"66d54521f303bee7d107d6e8","slug":"cm-yogi-adityanath-instructs-to-officers-about-wolf-attack-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेड़िये का आतंक: सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश- तत्काल कंट्रोल करें, उच्चस्तरीय टीम भेजी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेड़िये का आतंक: सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश- तत्काल कंट्रोल करें, उच्चस्तरीय टीम भेजी गई
Mon, 02 Sep 2024 04:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 Sep 2024 04:22 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों व मंत्रियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में इस तरह की घटनाएं रोकी जाएं। लोगों को जागरूक करें और पीड़ित परिजनों की सहायता करें।
विज्ञापन
भेड़िए को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच जिले में भेड़िये के आतंक सहित अन्य जिलों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को लेकर विभागीय मंत्री और संबंधित अफसरों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आदमखोर भेड़िये या तेंदुए द्वारा हमले किए जा रहे हैं, उन्हें हर हाल में नियंत्रित करने, पकड़ने का प्रयास किया जाए और आवश्यकता के अनुरूप कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले ही निर्देश दिए गए हैं कि प्रशासन, पुलिस, वन विभाग, स्थानीय पंचायत, राजस्व विभाग क्षेत्र में व्यापक जन जागरूकता पैदा करें। लोगों को सुरक्षा के उपायों के बारे में भी बताएं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एक उच्चस्तरीय टीम बहराइच भेजी गई। इस संबंध में वन विभागाध्यक्ष ने भी आदेश जारी कर दिया है। टीम में दो मुख्य वन संरक्षक संजय कुमार और एचबी गिरीश भी शामिल हैं। टीम ने पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रदेश में फिर से सक्रिय हुआ मानसून, इस महीने इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पारा भी गिरेगा
ये भी पढ़ें - यूपी सिपाही भर्ती: ट्रेनिंग के साथ ही सिपाहियों को मिलनी शुरू हो जाएगी सैलरी, प्रशिक्षण के दौरान होगी कटौती भी
वन मंत्री द्वारा वन विभाग के अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती करते हुए उन्हें बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, बिजनौर सहित अन्य जिलों में लगाया जाए। ज्वाइंट पेट्रोलिंग बढ़ाएं।
वरिष्ठ अधिकारी जिलों में कैंप करें। जनप्रतिनिधियों के सहयोग लें। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लाइट की समस्या हो, वहां पेट्रोमैक्स की व्यवस्था भी करें।
उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जिसने मानव-वन्य जीव संघर्ष को आपदा घोषित किया है। इस क्रम में, वन्य जीवों के हमले में घायल लोगों अथवा असमय काल-कवलित हुए लोगों के परिजनों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए।