{"_id":"62594bd18fca020ef714916d","slug":"cm-yogi-adityanath-instructs-to-improve-the-law-and-order-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, थाने में साफ-सफाई रखें, जनता को स्वच्छ पेयजल व प्रसाधन उपलब्ध कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, थाने में साफ-सफाई रखें, जनता को स्वच्छ पेयजल व प्रसाधन उपलब्ध कराएं
Fri, 15 Apr 2022 04:11 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 15 Apr 2022 04:11 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि प्रदेश के थानों में साफ-सफाई रखें और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश की कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, सुशासन एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक पुलिस थाने में आम जनता के लिए स्वच्छ वातावरण स्थापित किया जाए। जनसामान्य के बैठने एवं स्वच्छ पेयजल व प्रसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के साथ कठोर अभियान चलाया जाए। थाने को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता अभियान के साथ-साथ वृक्षारोपण के कार्य किए जाएं।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि गोरखपुर के थाना राजघाट में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा व्यक्तिगत रुचि लेकर पूरे थाना स्टाफ के साथ मिलकर टीम भावना से कार्य करते हुए स्थानीय जनता के सहयोग से थाना राजघाट परिसर के जीर्णोद्धार के लिए कार्य किया गया जिसके परिणामस्वरूप थाना परिसर का कायाकल्प हो गया।
विज्ञापन
रणबीर मिश्रा द्वारा आगंतुक कक्ष, थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क सभी स्थानों को काफी अच्छे तरीके से व्यवस्थित एवं पुनर्निर्मित कराया गया। साथ ही परिसर की साफ-सफाई काफी अच्छे तरीके से कराते हुए फूल पौधों से सुसज्जित किया गया जिससे थाने में आने वाले प्रत्येक आगंतुक को स्वच्छता के साथ-साथ एक सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।
इसी कड़ी में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करते हुए महिला हेल्प डेस्क एवं महिला विश्रामालय का भी निर्माण कराया गया जिससे थाने पर आने वाली महिला आगंतुकों को किसी तरह की कोई असुविधा ना हो सके। रणधीर मिश्रा द्वारा कराए गए कार्यों की सभी के द्वारा काफी सराहना भी की गई है और पूरे पुलिस परिवार के लिए यह अनुकरणीय है।