{"_id":"60924dbe8ebc3ed2b04e00e3","slug":"cm-yogi-adityanath-instructs-cmo-to-inform-to-family-about-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ को निर्देश: मुख्यमंत्री बोले- परिजनों को हर हाल में दें मरीज की स्थिति की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ को निर्देश: मुख्यमंत्री बोले- परिजनों को हर हाल में दें मरीज की स्थिति की जानकारी
Wed, 05 May 2021 01:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 May 2021 01:18 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसके लिए एक व्यक्ति की जिम्मेदारी तय की जाए। वह व्यक्ति दिन में कम से कम एक बार मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी उसके परिवार को अवश्य दे। अस्पताल के बाहर परिजनों के बैठने और पानी का इंतजाम भी किया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड अस्पतालों में चिकित्सकों की लापरवाही से संबंधित शिकायतों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सभी सीएमओ सुनिश्चित करें कि अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक हर हाल में राउंड करें। मरीजों की स्थिति के अनुसार दवा दिलाना सुनिश्चित करें। साथ ही, मरीज की जानकारी उनके परिजनों को देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसके लिए एक व्यक्ति की जिम्मेदारी तय की जाए। वह व्यक्ति दिन में कम से कम एक बार मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी उसके परिवार को अवश्य दे। अस्पताल के बाहर परिजनों के बैठने और पानी का इंतजाम भी किया जाए।
विज्ञापन
सेक्टर मजिस्ट्रेट करें मदद
सीएम ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट क्षेत्र में लगातार भ्रमण करें। अस्पतालों में लोगों की मदद करें। जरूरतमंद को सरकारी नीतियों के अनुरूप सभी जरूरी मदद उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन