फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath in Ayodhya Bhartatma Ved Puraskar programme.

Ayodhya: भारतात्मा वेद पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे सीएम योगी, कल आएंगे अयोध्या

Tue, 03 Sep 2024 07:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 03 Sep 2024 07:41 PM IST
सार

पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य वैदिक जगत में सर्वोत्कृष्टता की पहचान करना है। भारतात्मा पुरस्कार का पूरा नाम भारतात्मा अशोकजी सिंघल वेद पुरस्कार है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in Ayodhya Bhartatma Ved Puraskar programme.
सीएम योगी कल जाएंगे अयोध्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच सितम्बर को कारसेवक पुरम में भारतात्मा वेद पुरस्कार प्रदान करेंगे। यह पुरस्कार श्रीराम मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्व. अशोक सिंघल की पुण्य स्मृति में प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को कारसेवकपुरम में प्रेस वार्ता के दौरान सिंघल फाउंडेशन के पदाधिकारी वीडी जोशी ने बताया कि पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य वैदिक जगत में सर्वोत्कृष्टता की पहचान करना है। भारतात्मा पुरस्कार का पूरा नाम भारतात्मा अशोकजी सिंघल वेद पुरस्कार है।
विज्ञापन


यह पुरस्कार विगत सात वर्षों से प्रदान किया जा रहा है। इस वर्ष पांच सितंबर को आठवें भारतात्मा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। प्रथम श्रेणी में तीन लाख रुपये का पुरस्कार उत्कृष्ट वेद विद्यार्थी को प्रदान किया जाता है। द्वितीय श्रेणी में पांच लाख रुपये का पुरस्कार आदर्श वेदाध्यापक को प्रदान किया जाता है। तृतीय श्रेणी में सात लाख रुपये का उत्तम वेद विद्यालय पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही अपना सम्पूर्ण जीवन वेद एवं उपांगों के अध्ययन - अध्यापन में समर्पित करने वाले और वेद विहित जीवन आचरण करने वाले वयोवृद्ध और ज्ञानवृद्ध विद्वान को प्रति वर्ष वेदार्पित जीवन सम्मान प्रदान किया जाता है। कारसेवकपुरम में आयोजित इस कार्यक्रम में संत, धर्माचार्य, संघ परिवार से जुड़े पदाधिकारी कार्यकर्ता और वैदिक विद्वानों के साथ स्व. अशोक सिंघल के परिजन मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed