फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath distributes the joining letters to youth says focus on duties first.

UP News: मुख्यमंत्री योगी ने 242 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र, बोले- अधिकार से अधिक कर्तव्य महत्वपूर्ण है

Sun, 03 Dec 2023 03:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 Dec 2023 03:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले यूपी में नौकरी नहीं थी और बाहर छंटनी होती थी पर अब यहां नौकरियों की बहार है। अब बिना सिफारिश, बिना भेदभाव नौकरियों के लिए चयन किया जाता है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath distributes the joining letters to youth says focus on duties first.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नियुक्ति पत्र पाने वालों के लिए अवसर है लेकिन हमें जिम्मेदारियां भी समझनी होगी। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि अधिकार की बात हर कोई करता है, लेकिन कर्तव्य के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। अधिकार से अधिक कर्तव्य महत्वपूर्ण है, कर्तव्य का निर्वहन करेंगे तो अधिकार सुरक्षित हो जाएगा। जब समाज अधिकारों की बात करता है और कर्तव्यों की बात नहीं करता तो वह स्वयं को धोखा देता है। कर्तव्य किया तो बिना सिफारिश, बिना भेदभाव आपका चयन हुआ। पारदर्शी प्रक्रिया के तहत राज्य में साढ़े छह वर्ष में छह लाख लोगों को नौकरी मिली। सीएम ने कहा कि हमारा परिश्रम ही सबसे बड़ा सर्टिफिकेट है। परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए आपको यूपी के सर्वांगीण विकास में योगदान देना चाहिए। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा चयनित 242 सहायक बोरिंग टेक्नीशियन को रविवार को लोकभवन में नियुक्ति पत्र वितरण करते हुए कहीं। सीएम ने नवचयनितों को पीएम मोदी के पंच प्रण की भी याद दिलाई। 

विज्ञापन


2017 के पहले यूपी में नौकरी नहीं थी और बाहर छंटनी होती थी
सीएम ने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था, केंद्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं व स्वतः रोजगार के जरिए करोड़ों लोगों को रोजगार से जोड़ने में सफलता पाई। हमारी मंशा है कि युवाओं के साथ भेदभाव न हो। जिन्हें विकास अच्छा नहीं लगता, वे हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोग नहीं चाहते कि विकास की प्रक्रिया में यूपी को आगे बढ़ा सकें। 2017 के पहले जिस राज्य को अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में होना चाहिए, वह पिछड़ता गया। उस समय देश में यूपी छठवें स्थान पर था। यूपी के नौजवान यहां नौकरी नहीं पाते थे और बाहर जाने पर यूपी का होने के कारण छंटनी हो जाती थी, लेकिन आज युवा व नागरिक सम्मानजनक व्यवहार पाते हैं। अब तो पारदर्शी तरीके से नौकरी, रोजगार व स्वरोजगार भी है। इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,  जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव, सचिव डॉ. बलकार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तीन राज्यों में बंपर जीत से जश्न में डूबे भाजपाई, दिवाली मनाई, बोले- 2024 में तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  तीन राज्यों में जीत के रुझान से उत्साहित भाजपा नेता बोले- भारत के मन में मोदी


2022 में डबल इंजन की सरकार आई तो रोजगार की बहार लाई 
सीएम ने कहा कि 2022 में दूसरी बार डबल इंजन की सरकार आई तो भी युवाओं के लिए रोजगार की बहार लाई। उन्होंने बताया कि जेई (सिंचाई व जलसंसाधन) के 1438 अभ्यर्थी, उप्र लोकसेवा आयोग के द्वारा प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों के 436 पद,  271 खंड विकास अधिकारी, 49 उपजिलाधिकारी, 110 नायब तहसीलदार, 31277 सहायक अध्यापक (बेसिक शिक्षा), 1160 डिप्टी कलेक्टर, बीएसए, प्रवक्ता, समीक्षा अधिकारी व गन्ना पर्यवेक्षक की नियुक्ति हुई।

267 नायब तहसीलदार, प्रवक्ता व सहायक अध्यापक की नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा किया गया। 332 आबकारी सिपाहियों की नियुक्ति हुई। 1354 स्टाफ नर्स, 431 वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (कृषि सेवा), 9055 सब इंस्पेक्टर (सिविल, पीएसी, प्लाटून कमांडर व अग्निशमन अधिकारी), 2021 के चयनित 496 पीसीएस अफसरों को नियुक्ति पत्र दिया गया। विभिन्न विभागों के नवचयनित 795 अधिकारी, 7182 एएनएम, 1148 उप व सहायक उपनिरीक्षकों की भर्ती हुई। सीएम ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं (ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियन गेम्स) में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को भी नियुक्ति पत्र दिया गया।

पहली बार यूपी पुलिस में 277 आरक्षियों व दूसरी बार में 333 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। 510 समीक्षा अधिकारी, 400 समीक्षा अधिकारी, कार्यशाला अनुदेशक व कनिष्ठ सहायक, 1573 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्री, 240 कनिष्ठ सहायक व 293 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट की भर्ती प्रक्रिया को कुशलता पूर्वक संपन्न किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed