फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath did areal survey of flood effected area in Uttar Pradesh.

UP News: मुख्यमंत्री योगी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, लोगों को राहत सामग्री वितरित की

Wed, 12 Oct 2022 06:02 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Oct 2022 06:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और उन्हें राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने अफसरों को निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath did areal survey of flood effected area in Uttar Pradesh.
राहत सामग्री वितरित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाढ़ प्रभावित गांवों में पीड़ितों तक प्रशासन हरहाल में और शीघ्र सभी सहायता मुहैया कराए। हर तरह के नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिलाया जाए। बाढ़ में फंसे लोगों तक राहत सामग्री, लंच पैकेट व शुद्घ पेयजल पहुंचाया जाए। संक्रामक रोगों को रोकने के लिए मेडिकल किट बांटी जाए। यह बातें बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। मुख्यमंत्री ने अयोध्या, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया और बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री भी वितरित की।

विज्ञापन


बलरामपुर के मझौवा गांव में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अक्तूबर माह में अचानक आई दैवीय आपदा ने भारी नुकसान पहुंचाया है। जिसके कारण प्रदेश के करीब 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इनको सभी तरह की राहत सामग्री तत्काल पहुंचाई जाए।
विज्ञापन


देखें ये तस्वीरें: अखिलेश यादव ने पूरी की अस्थि संचयन और पिंडदान की रस्म, सुबह ही पहुंच गए थे अंत्येष्टि स्थल पर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कृषि विश्वविद्यालय की जमीन पर कब्जा कर बनवाया गया था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर


जनहानि होने पर पीड़ित परिजनों को चार लाख का मुआवजा दिया जाए। सांप-बिच्छू तथा जंगली जानवर के काटने पर लोगों को सरकारी सहायता दी जाए। कुत्ता व बंदर काटने वालों को तत्काल एआरबी लगाई जाए। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न की जाए। बाढ़ में फंसे लोगों तक राहत सामग्री, लंच पैकेट व शुद्घ पेयजल युद्घ स्तर पर पहुंचाया जाए।


उन्होंने मौके पर मौजूद कई बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। पंडाल में पीछे तक जाकर उन्होंने छोटे बच्चों को पुचकारा। बच्ची को बुलाकर उससे पूछा कि स्कूल जाती हो कि नहीं, बच्ची ने बताया कि वह स्कूल नहीं जाती। इस बात पर उन्होंने मां से कहा कि बच्ची को स्कूल जरूर भेंजे।

उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ आपदा में जनहानि होने के साथ-साथ यदि पशु हानि भी होती है तो पीड़ित पशुपालक को यथोचित मुआवजा दें। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, अजय सिंह पिंकू, चंद्रप्रकाश सिंह गुड्डू, डीपी सिंह तथा बृजेंद्र तिवारी समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

उन्होंने कार्यक्रम के बाद देवीपाटन मंडल गोंडा के आयुक्त एमपी अग्रवाल, डीआईजी यूके अग्रवाल, बलरामपुर के डीएम डॉ. महेंद्र कुमार तथा एसपी राजेश सक्सेना को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य तेज करने का निर्देश भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed