{"_id":"6346aad4f2ade001ab66f9c9","slug":"metering-of-land-completed-on-which-yogi-adityanath-temple-was-built","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: कृषि विश्वविद्यालय की भूमि पर कब्जा करके बनाया गया था योगी का मंदिर, पैमाइश हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: कृषि विश्वविद्यालय की भूमि पर कब्जा करके बनाया गया था योगी का मंदिर, पैमाइश हुई
Wed, 12 Oct 2022 05:37 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Oct 2022 05:37 PM IST
सार
अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में जिस भूमि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर बना था उसकी पैमाइश पूरी कर ली गई है अब रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
जिस भूमि पर मंदिर बना था उसकी पैमाइश कर दी गई है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या जिले के थाना क्षेत्र के कल्याण भदरसा मजरे मोर्या का पुरवा में नवनिर्मित योगी मंदिर की भूमि की स्थलीय पैमाइश बुधवार को सोहावल तहसील प्रशासन की राजस्व टीम द्वारा की गई। तीन लेखपालों की संयुक्त टीम द्वारा की गई पैमाइश में योगी मंदिर की भूमि नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के खाते की निकली, जो कि कल्याण भदरसा के गाटा संख्या 32 और 36 की है। इसका रकबा करीब 40 बीघा से अधिक है। पैमाइश के दौरान नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के संपत्ति अधिकारी सहित दर्जनों ग्रामीण व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कल्याण भदरसा में नवनिर्मित योगी मंदिर का विवाद शुरू होने के बाद बुधवार को तहसील सोहावल की राजस्व टीम योगी मंदिर के स्थल पर पहुंची और राजस्व निरीक्षक के साथ तीन लेखपालों ने पैमाइश कार्य शुरू कराया। करीब तीन घंटे तक हुई पैमाइश में उक्त मंदिर समेत करीब चालीस बीघा से अधिक भूमि आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज की भूमि निकली। वहीं, योगी मंदिर के सामने निर्मित शनि देव का मंदिर व आसपास की जमीन वृक्षारोपण के नाम पर दर्ज हैं, जो योगी प्रचारक प्रभाकर मौर्या व उनके पटृटीदार के कब्जे में है।
विज्ञापन
पैमाईश के दौरान यह भी पता चला है कि बीते कई सालों से कृषि विश्वविद्यालय के कब्जे में रही 73 एयर भूमि जिस पर आम के पेड़ आदि लगे हुए हैं, वह भूमि योगी प्रचारक प्रभाकर मौर्य और उनके पट्टीदार के खाते में है। पैमाईश टीम का नेतृत्व कर रहे राजस्व निरीक्षक दयाराम वर्मा का कहना है कि बुधवार को लेखपाल दिनेश चौरसिया, सूर्यभान पाठक और मनीषा पाठक द्वारा की गई पैमाईश में पता चला कि योगी मंदिर गाटा संख्या 32 और 36 में बना है, जिसका क्षेत्रफल 4.082 हेक्टेयर, यानी करीब 40 बीघा से अधिक है। बगल में गाटा संख्या 37 में स्थापित शनि देव मंदिर का रकबा 34 एयर है ,वह जमीन वृक्षारोपण के खाते में दर्ज है, जो प्रभाकर मौर्य और उनके पट्टीदार के कब्जे में प्रतीत होती है। बगल की 73 एअर भूमि जिस पर कृषि विश्वविद्यालय का कब्जा बताया गया, आम के पेड़ आदि मौजूद हैं, वह भूमि प्रभाकर मौर्य सहित पटृटीदार की प्रतीत होती है।
विज्ञापन
राजस्व निरीक्षक ने बताया कि पैमाइश की रिपोर्ट उप जिलाधिकारी सोहावल को सौंपी जाएगी। जो भी आदेश होगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जायेगी। मौके पर मौजूद कृषि विश्वविद्यालय के संपत्ति अधिकारी सीताराम मिश्रा ने बताया कि सोहावल तहसील प्रशासन जब स्थलीय पैमाईश की रिपोर्ट कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपेगा। तत्पश्चात पैमाइश रिपोर्ट के अध्ययन के उपरांत ही कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन अगली कार्रवाई का निर्णय लेगा।