फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath criticizes Akhilesh Yadav in Sitapur.

मुख्यमंत्री योगी का सपा पर निशाना: बोले- इन लोगों ने लक्ष्मी को दीवारों में कैद कर रखा था, बबुआ नौटंकी कर रहे हैं

Mon, 27 Dec 2021 08:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Dec 2021 08:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में इत्र कारोबारी के घर से बरामद हुए करोड़ों के कैश का सपा से कनेक्शन जोड़ते हुए सीएम ने कहा कि सपा नेताओं की दीवारों से लक्ष्मी निकल रही है। इन लोगों ने लक्ष्मी को दीवारों में कैद कर रखा था।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath criticizes Akhilesh Yadav in Sitapur.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पुराणों में, ग्रंथों में हम सबने सुना था दिवाली पर लक्ष्मी आती हैं, लेकिन इस पार्टी ने तो लक्ष्मी को दीवारों में कैद कर रखा है। कन्नौज में इत्र कारोबारी के घर से बरामद हुए करोड़ों के कैश का सपा से कनेक्शन जोड़ते हुए सीएम ने कहा कि सपा नेताओं की दीवारों से लक्ष्मी निकल रही है। समाजवादी पार्टी के बबुआ जेब में बोतल रखकर फिर रहे हैं। वह नौटंकी कर रहे हैं। बोले कि, पहले रामभक्तों पर गोलियां चलतीं थी, अब अयोध्या में राममंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन


सीएम योगी सोमवार को लहरपुर विधानसभा क्षेत्र के अकबरपुर स्थित सूर्य कुंड मंदिर पर जन विश्वास यात्रा की जनसभा में बोल रहे थे। सीएम ने 116 करोड़ की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए पिछले साढ़े चार साल केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार की खूबियों का बखान करते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार साल में डबल इंजन की सरकार ने विकास के जिन कार्यों को बढ़ाया है, उनकी उपलब्धियों को लेकर जनता जर्नादन का आशीर्वाद लेने के लिए जनप्रतिनिधि आ रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद सपा पर हमलावर होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो पैसा आज लहरपुर के कामेश्वर धाम, नैमिषारण्य के विकास के लिए खर्च हो रहा है, वही पैसा पांच साल पूर्व कब्रिस्तान की बाउंड्री के नाम पर चला जाता था। कहा कि केंद्रीय मंत्री अभी बता रहे थे कि सपा की सरकार में जिले में पांच साल में 18 हजार आवास ही मिले थे, जबकि भाजपा ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में सीतापुर को दो लाख से अधिक परिवारों को आवास, सात लाख से अधिक परिवारों को एक-एक शौचालय दिया है। ये है डबल इंजन की सरकार। ये आवास पहले गरीबों को ढूढ़ंने से नहीं मिल पाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि यह पैसा पहले कहां चला जाता था ? बिजली का पैसा कहां चला जाता था ? सीएम ने कहा कि दीवारों से निकल रहीं नोटों की गड्डियां अनगिनत हैं। तीन दिन से गिने जा रहे हैं। गिनते-गिनते जब अधिकारी थक गए तो समाजवादी पार्टी के बबुआ जेब में बोतल लेकर फिर रहे हैं। अब उनको अपना असली चेहरा जनता के सामने नहीं दिखाई दे रहा है तो बोतल जेब में रखकर नौटंकी कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि पहले रामभक्तों पर गोलियां चलाई जाती हैं। हम अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण करवा रहे हैं। लोगों से सवाल करते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारें होती तो क्या ये मुमकिन था। जवाब न में मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि नहीं न। ये डबल इंजन की सरकार की वजह से ही संभव हो सका है।

हाथ में कटोरा लेकर घूमते रहेंगे

सीएम ने कहा कि भाईयों बहनों समझ में आ गया होगा कि बुआ-बबुआ नोटबंदी का विरोध क्यों कर रहे थे, क्योंकि प्रदेश को लूटकर इन लोगों ने नोटों को दीवारों में कैद करके रखा है। बोले कि मोदी जी अगर इन नोटों को चलन से दूर कर देंगे तो यह लोग अपने हाथ में कटोरा लेकर घूमते रहेंगे।

काम नहीं, कारनामे दिख रहें
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप लोग समाचार पत्र, टीवी चैनलों पर देख रहे होंगे, इनके काम नहीं कारनामे दिख रहे हैं। कहा कि योजनाओं से लोगों को वंचित करते थे। राशन की सुविधा को भी हजम कर जाते थे। सामने मौजूद जनता से पूछते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गरीब को फ्री में राशन मिल रहा है कि नहीं ? इस बार दाल भी मिल रही है। अच्छी क्वालिटी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed