{"_id":"60e06536c66278295f593d88","slug":"cm-yogi-adityanath-congratulates-candidates-won-in-zila-panchayat-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पंचायत चुनाव में जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, कहा 'फाइनल' में आएंगी 300 से ज्यादा सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पंचायत चुनाव में जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, कहा 'फाइनल' में आएंगी 300 से ज्यादा सीटें
Sun, 04 Jul 2021 12:03 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:03 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आप सबकी यह जीत भारत की पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जीत से गदगद सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी 2022 का चुनाव बड़े अंतर से जीतेगी, हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था की ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। जिला पंचायत के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में विकास के महत्वपूर्ण कार्य संचालित होते हैं। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्षों से पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से अपने पद के दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसान की सीधी मदद करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्त्रस्मों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने इन समस्त नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से कोरोना कालखंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में स्थानीय प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए मानवता की सेवा में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
BJP candiates won 67 out of 75 district panchayat chairperson seats. I thank BJP workers. BJP will win 2022 elections with huge margin. We'll win more than 300 seats: Chief Minister Yogi Adityanath pic.twitter.com/fLuJ8RbYmQ
— ANI UP (@ANINewsUP) July 3, 2021
बता दें कि भाजपा ने 75 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की है।