{"_id":"6547b929ed30168cea015f13","slug":"cm-yogi-adityanath-campaign-in-chhattisgarh-in-support-of-raman-singh-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री योगी बोले - नक्सलियों की छाती रौंदेगा यूपी का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री योगी बोले - नक्सलियों की छाती रौंदेगा यूपी का बुलडोजर
Sun, 05 Nov 2023 09:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 Nov 2023 09:17 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा और बस्तर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लव जेहाद के नाम पर भाजपा कार्यकर्ता-आदिवासियों की हत्या स्वीकार नहीं करेगी।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की छाती को यूपी का बुलडोजर रौंदेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीब की कमाई पर डकैती डालने वालों को यूपी जैसी सजा मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने रविवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा और बस्तर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के समर्थन में रोड शो भी किया।
विज्ञापन
बस्तर में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रविवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लव जेहाद के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं, गरीबों, आदिवासियों की हत्या स्वीकार नहीं होगी। कहा कि घोटाले पर घोटाला करना कांग्रेस का संस्कार बन चुका है। भाजपा सरकार आने पर इनके घोटालों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इशारे पर नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता रतन दुबे की हत्या की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी एक्स पर देश के दूसरे सबसे चर्चित नेता, ताजा रैंकिंग में ये हस्तियां रहीं सबसे आगे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा के बाद कांग्रेस ने बसपा को दिया झटका, पूर्व मंत्री राज बहादुर सिंह कांग्रेस में हुए शामिल
रतन दुबे की हत्या कांग्रेसियों व नक्सलियों की बौखलाहट है। उन्हें पता है कि डबल इंजन की सरकार आ रही है। आते ही यूपी का बुलडोजर इनकी छाती रौंदेगा। कहा कि नक्सलवाद का खात्मा होगा और धर्मांतरण भी रोका जाएगा। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने आस्था से खिलवाड़ किया है। कहा कि सरकार की नीयत साफ हो तो नियंता सब कुछ देता है। गरीब बेबस नहीं होना चाहिए, उसके चेहरे पर लाचारी नहीं होनी चाहिए।
लालू से दो कदम आगे गोबर खा रही कांग्रेस सरकार
मुख्यमंत्री ने कोंटा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी स्वयं मुक्का के समर्थन में आयोजित सभा में कहा कि कांग्रेस सरकार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के चारे घोटाले से दो कदम आगे निकलकर गोबर खा रही है। छत्तीसगढ़ में गोबर, खनन, कोयला, पब्लिक सर्विस कमीशन सहित कई घोटाले हुए हैं।
योगी ने रमन सिंह के लिए किया रोड शो
मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो में हजारों लोगों ने योगी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनवरी में अयोध्या में रामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे। रामलला का अपने मंदिर में विराजमान होना ही रामराज्य की घोषणा है।