{"_id":"6534ae57466b95005f043235","slug":"cm-yogi-adityanath-ayodhya-visit-second-day-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम में बदलाव, साध्वी ज्ञानवती से लिया आशीर्वाद, बसों को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम में बदलाव, साध्वी ज्ञानवती से लिया आशीर्वाद, बसों को दिखाई हरी झंडी
Sun, 22 Oct 2023 10:38 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 22 Oct 2023 10:38 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे के दूसरे दिन संतों से आशीर्वाद लिया और रामकथा पार्क से 50 रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अयोध्या दौरे के दूसरे दिन रविवार की सुबह संतों से मुलाकात की और रामनगरी की सिद्ध पीठ छोटी देवकाली मंदिर में पूजा अर्चना की। सीएम के कार्यक्रम में अचानक बदलाव भी हुआ। सीएम रायगंज स्थित जैन मंदिर भी गए। उनके दौरे में यह कार्यक्रम नहीं था।
मुख्यमंत्री ने जैन धर्म की सर्वोच्च साध्वी ज्ञानमती माता से आशीर्वाद लिया और अयोध्या के विकास को लेकर उनसे चर्चा भी की। यहां से मणिरामदास की छावनी जाकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से आशीर्वाद दिया।
ये भी पढ़ें - देश-दुनिया करेगी दिव्य-भव्य अयोध्या के दर्शन, 500 सालों बाद मिला है हमें गर्व करने का मौका
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम पहुंचे अयोध्या: राम मंदिर की प्रगति देख बोले अद्भुत, अधिकारियों से कहा- विश्व स्तर की बने रामनगरी
उन्होंने संतों को आश्वस्त किया कि अयोध्या के विकास के नाम पर रामनगरी के प्राचीन स्थलों को उजाड़ा नहीं जाएगा बल्कि उन्हें नया रंग रूप और वैभव प्रदान किया जाएगा। यहां से सीएम छोटी देवकाली मंदिर पहुंचे और माता की पूजा अर्चना और आरती उतारी।
इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला राम कथा पार्क पहुंचा जहां सीएम ने 50 रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाई। राम कथा पार्क में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।